धर्म सिंह रावत ने विधिवत ग्रहण किया पालरा सरपंच का पदभार
धर्म सिंह रावत ने विधिवत ग्रहण किया पालरा सरपंच का पदभार
प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह रावत ने दी शुभकामनाएं, ग्राम पंचायत के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
अजमेर/बडल्या। बडल्या पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पालरा के नवनिर्वाचित सरपंच धर्म सिंह रावत ने बुधवार को विधिवत रूप से सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही ग्राम पंचायत में नई जिम्मेदारी के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में उनकी पारी की शुरुआत हुई।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह रावत ने नवनिर्वाचित सरपंच धर्म सिंह रावत को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि ग्राम पंचायत के विकास एवं ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए सरपंच सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान ग्राम पंचायत पालरा के विभिन्न स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भी नवनिर्वाचित सरपंच को शुभकामनाएं देते हुए गांव के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आशा व्यक्त की कि ग्राम पंचायत पालरा में आपसी समन्वय और जनसहभागिता के साथ विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।