सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति समीक्षा
सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति समीक्षा
अजमेर 4 नवंबर 2026 राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप योजना मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के प्रथम चरण द्वितीय चरण एवं तृतीय चरण तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय गौ माता को आश्रय स्थल की डीपीआर तथा जल संचय जन भागीदारी 2026 की प्रगति की समीक्षा राम प्रकाश मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें जल संचय जन भागीदारी 2026 में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं जन सहयोग के माध्यम से कराए गए कार्यों की प्रगति अजमेर जिले की लगभग 13000 कार्य अब तक पोर्टल पर जिओ टेक कर दिए गए हैं अजमेर जिले का लक्ष्य 52000 कार्यों का है वर्तमान में राज्य स्तर में अजमेर की रैंकिंग 13वें स्थान पर है जिसे लेकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर द्वारा समस्त लाइन विभाग विशेष रूप से ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, नगर निगम नगर पालिकाएं एवं जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग के अधिकारियों को प्रगति में और अधिक प्रयास करके शत प्रतिशत प्रगति माह दिसंबर 2026 तक अर्जित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 प्रथम चरण में अजमेर जिले के लक्ष्य 3503 कार्यों के विरुद्ध 4100 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। द्वितीय चरण अंतर्गत लक्ष्य 3200 कार्यों के विरुद्ध अब तक 2200 कार्यों की स्वीकृतियां जारी कर 1200 काम पूर्ण कर लिए गए हैं। तृतीय चरण अंतर्गत लक्ष्य 1500 के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा 1342 कार्य अनुमोदित कर 800 कार्यों की स्वीकृतियां जारी की जा चुकी हैं जिसमें 450 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद द्वारा अजमेर जिले की द्वितीय चरण एवं तृतीय चरण की प्रगति तथा लक्ष्य की शत प्रतिशत उपलब्धि समस्त लाइन विभागों को प्रत्येक माह की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में दिलीप जादवानी अधीक्षण अभियंता जलग्रहण, शलभ टंडन नोडल अधिकारी एम जे एस ए 2.0, वन विभाग कृषि विभाग सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, उद्यान विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।