केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, कर्नल संतोष यादव ने किया शुभारंभ

केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, कर्नल संतोष यादव ने किया शुभारंभ
Spread the love

नसीराबाद- अनिल लोहरे । पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नसीराबाद में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता उत्साह एवं उमंग के साथ आयोजित हुई। मुख्य अतिथि 111 रॉकेट रेजिमेंट के कर्नल संतोष यादव (नामित अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंध समिति) ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। वहीं विद्यार्थियों के मार्शल प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा एवं खेल भावना की शपथ दिलाई।

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में तोशिका, 400 मीटर में चेल्सी, जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वैष्णवी तथा बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में दामोदर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गरिमा ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी निखिल एन. एवं शताक्षी चौकड़ीवाल ने किया। वरिष्ठ शिक्षक विजय कुमार सेठी ने आभार व्यक्त किया। समारोह में विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *