भाजपा को चुनौती, 5 साल में 6.94% गिरा वोट शेयर- अजमेर में 2005 से जिला परिषद पर भाजपा का वर्चस्व

भाजपा को चुनौती, 5 साल में 6.94% गिरा वोट शेयर- अजमेर में 2005 से जिला परिषद पर भाजपा का वर्चस्व
Spread the love

अजमेर। अजमेर की ग्रामीण सियासत में अब भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई के बीच तीसरी ताकत तेजी से उभर रही है। पंचायतीराज चुनाव 2026 के नतीजों ने पिछले पांच वर्षों में बदले राजनीतिक समीकरणों की तस्वीर साफ कर दी है। जिला परिषद में भाजपा ने बहुमत बरकरार रखा है, लेकिन वोट शेयर के आंकड़े पार्टी के लिए चिंता बढ़ाने वाले हैं। कांग्रेस भी अपना जनाधार बढ़ाने में नाकाम रही, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने अपने वोट बैंक में बड़ा इजाफा किया है।

वर्ष 2020-21 के पंचायत चुनाव में भाजपा को कांग्रेस पर 6.76 प्रतिशत अंक की मजबूत बढ़त हासिल थी। वर्ष 2026 में यह अंतर घटकर महज 0.46 प्रतिशत अंक रह गया। भाजपा का वोट शेयर 50.28 प्रतिशत से गिरकर 43.34 प्रतिशत पर आ गया। वहीं कांग्रेस का वोट शेयर भी 43.52 प्रतिशत से घटकर 42.88 प्रतिशत रह गया। इस चुनाव में सबसे ज्यादा फायदा RLP को हुआ, जिसने पांच साल में अपना वोट शेयर 1.41 प्रतिशत से बढ़ाकर 10.96 प्रतिशत कर लिया।

भाजपा के खाते से घटे करीब 7 प्रतिशत वोट

भाजपा के लिए सबसे बड़ा झटका उसके वोट शेयर में आई गिरावट है। वर्ष 2020-21 में पार्टी को 3 लाख 43 हजार 157 वोट मिले थे और उसका वोट शेयर 50.28 प्रतिशत था। इस बार भाजपा को 2 लाख 57 हजार 556 वोट मिले। इस तरह पार्टी के वोटों में 85,601 की कमी आई और वोट शेयर 6.94 प्रतिशत अंक गिरकर 43.34 प्रतिशत रह गया।

कांग्रेस का प्रदर्शन भी बेहतर नहीं रहा। वर्ष 2020-21 में कांग्रेस को 2 लाख 97 हजार 52 वोट मिले थे, जबकि इस बार पार्टी को 2 लाख 54 हजार 834 वोट मिले। यानी कांग्रेस के वोटों में भी 42,218 की कमी आई। उसका वोट शेयर 43.52 प्रतिशत से घटकर 42.88 प्रतिशत रह गया।

पिछले चुनाव में भाजपा को कांग्रेस से 46,105 वोट ज्यादा मिले थे, लेकिन इस बार दोनों दलों के बीच यह अंतर घटकर महज 2,722 वोट रह गया। वोट शेयर में भी दोनों के बीच फासला सिर्फ 0.46 प्रतिशत अंक का है।

RLP ने पांच साल में बढ़ाया अपना चुनावी कद

इस चुनाव में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला प्रदर्शन RLP का रहा। वर्ष 2020-21 में पार्टी को केवल 9,609 वोट मिले थे और उसका वोट शेयर 1.41 प्रतिशत था। इस बार पार्टी ने 65,146 वोट हासिल किए। यानी पांच साल में 55,537 वोटों की बढ़ोतरी हुई और वोट शेयर 10.96 प्रतिशत तक पहुंच गया।

तीसरी ताकत के रूप में RLP के उभार ने भाजपा और कांग्रेस दोनों के सामने नई चुनौती खड़ी की है। वहीं बसपा और निर्दलीय प्रत्याशियों का प्रदर्शन कमजोर रहा। बसपा का वोट शेयर 0.53 से घटकर 0.23 प्रतिशत और निर्दलीयों का 0.95 से घटकर 0.56 प्रतिशत रह गया। नोटा का वोट शेयर भी 3.31 से घटकर 2.03 प्रतिशत पर पहुंच गया।

पांच साल में किस पार्टी को कितना फायदा-नुकसान?

पार्टी2020-21 वोट शेयर2026 वोट शेयरबदलाव
भाजपा50.28%43.34%-6.94
कांग्रेस43.52%42.88%-0.64
RLP1.41%10.96%+9.55
बसपा0.53%0.23%-0.30
निर्दलीय0.95%0.56%-0.39
नोटा3.31%2.03%-1.28

जिला परिषद में भाजपा का वर्चस्व बरकरार

वोट शेयर में गिरावट के बावजूद अजमेर जिला परिषद में भाजपा ने अपना बहुमत कायम रखा है। 33 सदस्यीय जिला परिषद में भाजपा के 19 सदस्य जीतकर आए हैं। कांग्रेस को 12 और RLP को दो सीटें मिली हैं। जिला प्रमुख का चुनाव जीतने के लिए 17 सदस्यों का समर्थन जरूरी होगा। ऐसे में भाजपा के पास बहुमत के लिए पर्याप्त संख्या है।

पिछले चुनाव की तुलना में भाजपा को दो सीटों का नुकसान हुआ है, जबकि कांग्रेस को एक सीट का फायदा मिला है। RLP ने भी दो सीटों पर जीत दर्ज कर जिला परिषद में अपनी मौजूदगी बनाई है।

जिला परिषद चुनाव 2026: सीटों का गणित

पार्टीजीती सीटें
भाजपा19
कांग्रेस12
RLP2
कुल33

16 साल से महिलाओं के हाथ में जिला प्रमुख की कमान

अजमेर जिला परिषद के इतिहास में महिला नेतृत्व की भी अहम भूमिका रही है। वर्ष 2010 से जिला प्रमुख का पद महिलाओं के पास रहा है। इस दौरान सुशील कंवर पलाड़ा, सीमा माहेश्वरी और वंदना नोगिया ने जिला प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली।

महिला जिला प्रमुखों का कार्यकाल इस प्रकार रहा:

जिला प्रमुखकार्यकाल
सुशील कंवर पलाड़ा10 फरवरी 2010 से 18 दिसंबर 2013
सीमा माहेश्वरी20 जनवरी 2014 से 6 फरवरी 2015
वंदना नोगिया7 फरवरी 2015 से 7 फरवरी 2020
सुशील कंवर पलाड़ा10 दिसंबर 2020 से आगे

2005 से जिला परिषद में भाजपा का वर्चस्व

अजमेर जिला परिषद के चुनावी इतिहास में वर्ष 2005 के बाद भाजपा का दबदबा लगातार देखने को मिला है। भाजपा ने जिला परिषद में मजबूत राजनीतिक स्थिति बनाए रखी है। वर्ष 1995 में पुरुषोत्तम पहाड़िया भाजपा के पहले जिला प्रमुख बने थे। वहीं सरिता गेना भाजपा से जिला प्रमुख बनने वाली पहली महिला थीं। उनका कार्यकाल 10 फरवरी 2005 से 10 फरवरी 2010 तक रहा।

वर्तमान चुनाव में भी भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। हालांकि इस बार वोट शेयर में आई गिरावट और RLP के बढ़ते प्रभाव ने आने वाले समय के लिए जिले की राजनीति में नए समीकरणों की संभावना बढ़ा दी है।

अब जिला प्रमुख के चेहरे पर नजर

जिला परिषद में भाजपा के 19 सदस्य जीतकर आने के बाद जिला प्रमुख पद के लिए पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत है। हालांकि जिला प्रमुख का चुनाव पार्टी के लिए अगली बड़ी राजनीतिक परीक्षा होगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा किस चेहरे पर दांव लगाती है। वहीं कांग्रेस और RLP की भूमिका भी राजनीतिक चर्चाओं में बनी रहेगी।

कुल मिलाकर अजमेर के पंचायत चुनावों ने यह संकेत दिया है कि भाजपा जिला परिषद में अपनी सत्ता बचाने में सफल रही है, लेकिन उसका पारंपरिक वोट शेयर कमजोर हुआ है। कांग्रेस भी इस खाली जगह का पूरा फायदा नहीं उठा पाई। RLP ने अपने वोट बैंक में बड़ी बढ़ोतरी कर आगामी चुनावों के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की है।

अजमेर की 3 पंचायत समितियों में किसी को बहुमत नहीं

वहीं, अजमेर की 10 पंचायत समितियों में से भाजपा को 5 सीटों पर बहुमत मिला है, जिनमें बड़ल्या, पीसांगन, सरवाड़, श्रीनगर और किशनगढ़ सीलोरा पंचायत समिति है। तो कांग्रेस को केवल दो सीटों अजमेर ग्रामीण और सावर पंचायत समिति में बहुमत मिला है। वहीं तीन सीटों पर किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। जिनमें अराई, केकड़ी और भिनाय पंचायत समिति शामिल है।

अजमेर जिला परिषद में भाजपा का बोर्ड

वार्ड सं.जीतेउपविजेता (नाम व पार्टी)जीत का अंतर
1गोवर्धन सिंह (भाजपा)आशीष तंवर (कांग्रेस)367
2लक्ष्मी कंवर (कांग्रेस)सुशील कंवर (भाजपा)1,840
3गट्टू देवी (कांग्रेस)दीपीका (भाजपा)16
4राजेन्द्र सिंह (कांग्रेस)हंसराज चौधरी (भाजपा)94
5रज़िया (कांग्रेस)अरूणा टाक (भाजपा)6,236
6गुलाब देवी (भाजपा)पूनम देवी (कांग्रेस)1,187
7कमलेश (कांग्रेस)शांति गुर्जर (भाजपा)8,532
8सम्पत सिंह रावत (भाजपा)गोवर्धन लाल गुर्जर (कांग्रेस)90
9जगदीश लम्बा (भाजपा)कैलाश चंद (कांग्रेस)458
10तीजी (भाजपा)पूजा कुमारी गुर्जर (कांग्रेस)2,426
11भवानी शंकर (भाजपा)धर्मेन्द्र मेघवंशी (कांग्रेस)1,397
12हंसराज गुर्जर (कांग्रेस)हगामी लाल (भाजपा)726
13सुनिता (भाजपा)ममता कुमारी (कांग्रेस)17
14धर्मचन्द (भाजपा)सोनू रेगर (कांग्रेस)147
15गिरिजा मेघवंशी (कांग्रेस)सुमित्रा (भाजपा)387
16दशरथकंवर (कांग्रेस)सीता देवी (भाजपा)3,808
17रामप्रसाद मीणा (कांग्रेस)कान्हू राम मीना (भाजपा)986
18कमलेश कुमारी बैरवा (भाजपा)सरोज कुमारी बैरवा (कांग्रेस)1,018
19आशाराम (कांग्रेस)शिवराज (भाजपा)1,067
20गुलाबी (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी)गिट्टू देवी (भाजपा)179
21सुरज्ञान (भाजपा)प्रेम (कांग्रेस)820
22पंकज (भाजपा)शिवराज (कांग्रेस)655
23धारा (भाजपा)सीता देवी (कांग्रेस)1,924
24मुकेश (भाजपा)हर्ष लम्बा (कांग्रेस)46
25रामसिंह (भाजपा)जैकवरलाल (कांग्रेस)1,777
26पूजा भंसाली (भाजपा)शमीना बानो (कांग्रेस)5,563
27अर्जुन सिंह (भाजपा)धर्मेन्द्र सिंह रावत (कांग्रेस)6,643
28संतोष गुर्जर (भाजपा)ओम प्रकाश गुर्जर (कांग्रेस)लॉटरी से निर्णय
29सजना देवी (भाजपा)कमला (कांग्रेस)1,662
30कंचन चौधरी (कांग्रेस)रतनी देवी (भाजपा)197
31श्रवण लाल (भाजपा)सुरेश सेवदा (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी)906
32मसूर (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी)संजु देवी (भाजपा)2,062
33सलमा (कांग्रेस)सलीम (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी)242

अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति में कांग्रेस को बहुमत

वार्ड संख्याविजेता (पार्टी)उपविजेता (पार्टी)जीत का अंतर
1मुकेश (बीजेपी)बीरम गुर्जर (कांग्रेस)724
2सुशीला (बीजेपी)—निर्विरोध
3विरेन्द्र गुर्जर (कांग्रेस)हीरा लाल गुर्जर (बीजेपी)58
4सरोज कंवर (बीजेपी)लाड कंवर (कांग्रेस)44
5आशा (कांग्रेस)संगीता (आरएलपी)13
6संतोष (बीजेपी)नृसिंह (निर्दलीय)143
7सन्तोष (कांग्रेस)मनीषा सुवाल (बीजेपी)347
8दीपा (कांग्रेस)सन्नू रावत (बीजेपी)296
9मोटू सिंह (बीजेपी)हर्ष पूनिया (कांग्रेस)857
10विनोद कंवर (कांग्रेस)नेहा कंवर शेखावत (बीजेपी)367
11लक्ष्मी रेगर (कांग्रेस)रितु मंडावरिया (बीजेपी)513
12रशीद खान (कांग्रेस)चांद (बीजेपी)3,861
13कमला (बीजेपी)ज्योति (कांग्रेस)357
14बीना मेघवंशी (कांग्रेस)सुन्दर देवी (बीजेपी)441
15असलम खान पठान (कांग्रेस)शेख अहमद रजा (आरएलपी)999
16मुन्नी बानो (कांग्रेस)रेहाना (बीजेपी)2,695
17मधु देवी (बीजेपी)शांती देवी (कांग्रेस)1,332
18गजराज कंवर (कांग्रेस)माया कंवर (बीजेपी)150
19बबलू (बीजेपी)नियामत अली खान (कांग्रेस)201

अराई पंचायत समिति में तीनों पार्टियों को बहुमत नहीं

वार्ड संख्याविजेता (पार्टी)उपविजेता (पार्टी)जीत का अंतर
1आशा कंवर (कांग्रेस)समीक्षा (आरएलपी)476
2गीता (आरएलपी)सरूप चौधरी (कांग्रेस)1,323
3शिवराज (बीजेपी)हरिराम (आरएलपी)217
4सोहनी देवी (बीजेपी)नेराज कुमारी जाट (आरएलपी)478
5आनन्द चौधरी (आरएलपी)खुशी राम रियाड़ (कांग्रेस)185
6गुलाब देवी (कांग्रेस)पारसी (बीजेपी)262
7राकेश (आरएलपी)तारा चन्द रेगर (बीजेपी)816
8सीताराम (कांग्रेस)शंकर लाल (बीजेपी)220
9सोभाग (बीजेपी)बदाम देवी (आरएलपी)497
10भागीरथ गुर्जर (कांग्रेस)शिवराज जाट (आरएलपी)254
11सुखलाल (बीजेपी)सांवर लाल (कांग्रेस)221
12न्याला (बीजेपी)धारा देवी चौधरी (कांग्रेस)259
13नीतू देवी (आरएलपी)रसाल (कांग्रेस)314
14लादूराम (बीजेपी)छीतर लाल बैरवा (कांग्रेस)801
15सुमेर मल चौधरी (आरएलपी)नरेन्द्र सिंह (बीजेपी)52
16सुमेर सिंह (कांग्रेस)नाथूलाल (निर्दलीय)497
17पिंकी देवी (कांग्रेस)संतोष देवी (बीजेपी)464

बडल्या पंचायत समिति में बनेगा भाजपा का बोर्ड

वार्ड संख्याविजेता (पार्टी)उपविजेता (पार्टी)जीत का अंतर
1महेन्द्र विक्रम सिंह (बीजेपी)भरत सिंह राठौड़ (निर्दलीय)160
2पदम सिंह (बीजेपी)सलीम खान (कांग्रेस)696
3रेखा नोगिया (कांग्रेस)नीतू (बीजेपी)491
4दीपक सिंह रावत (बीजेपी)मुकेश सिंह रावत (कांग्रेस)519
5तुलसी (कांग्रेस)प्रेम (बीजेपी)55
6शोभा (बीजेपी)रसीदा बानो (निर्दलीय)251
7मदन सिंह (बीजेपी)साहिया बानो (कांग्रेस)1,237
8हीरा (बीजेपी)लाली देवी (कांग्रेस)345
9सोनी रावत (बीजेपी)मतिया (कांग्रेस)419
10सुनिता (बीजेपी)रिंकू गुर्जर (कांग्रेस)94
11हिरा सिंह (बीजेपी)विरेन्द्र (कांग्रेस)590
12रविन्द्र सिंह रावत (बीजेपी)दौलत सिंह (कांग्रेस)772
13सम्पति (बीजेपी)लक्ष्मी देवी (आरएलपी)183
14श्रवण सिंह (बीजेपी)—निर्विरोध
15लीला रावत (बीजेपी)सुमन (कांग्रेस)1,228
16मुकेश मेघवंशी (आरएलपी)गणेश मेघवाल (बीजेपी)1,227
17सूरज गुर्जर (बीजेपी)पप्पू गुर्जर (कांग्रेस)972

पीसांगन पंचायत समिति में भाजपा को मिला पूर्ण बहुमत

वार्ड संख्याविजेता (पार्टी)उपविजेता (पार्टी)जीत का अंतर
1शशिकला जांगिड़ (कांग्रेस)रेखा (बीजेपी)1,108
2सुरेश फुलवारी (कांग्रेस)रमेश सिंह (बीजेपी)84
3सुरेश (कांग्रेस)सुरेश चन्द (बीजेपी)1,335
4मेघाराम देवासी (कांग्रेस)नौरत (बीजेपी)682
5पतासी (बीजेपी)मनभर (कांग्रेस)940
6जगदीश (कांग्रेस)मुश्ताक (आरएलपी)887
7उगमा राम गुर्जर (कांग्रेस)नवल किशोर वैष्णव (निर्दलीय)80
8पीरू कुराव (कांग्रेस)राम नाथ गुर्जर (बीजेपी)534
9मंजू (बीजेपी)नफीसा (कांग्रेस)89
10गिरधारी लाल गुर्जर (कांग्रेस)भोजराज सारस्वत (बीजेपी)1,472
11पूजा रेगर (कांग्रेस)कविता हरिजन (बीजेपी)108
12अनुराधा (बीजेपी)सोनू (कांग्रेस)328
13चंद्र कंवर (कांग्रेस)ममता (बीजेपी)20
14सीता (कांग्रेस)नियामत बानु (आरएलपी)317
15पप्पू लाल सोलंकी (बीजेपी)विजय मेघवाल (आरएलपी)306
16सुखपाल मेघवाल (बीजेपी)सुरेन्द्र (कांग्रेस)67
17चंदा वैष्णव (कांग्रेस)सुन्दर (बीजेपी)341

सरवाड़ पंचायत समिति में भाजपा का बोर्ड बनना तय

वार्ड संख्याविजेता (पार्टी)उपविजेता (पार्टी)जीत का अंतर
1पप्पू (कांग्रेस)महावीर (बीजेपी)289
2मुकेश भील (कांग्रेस)रामनिवास (बीजेपी)113
3दूदाराम (बीजेपी)शक्ति प्रताप सिंह (कांग्रेस)309
4रुकमणी (बीजेपी)सोनिया शर्मा (कांग्रेस)96
5कैलाश मेघवंशी (बीजेपी)छोटू लाल (कांग्रेस)84
6सरोज देवी (बीजेपी)सज्जन कंवर (कांग्रेस)633
7पार्वती (कांग्रेस)सावित्री धाकड़ (बीजेपी)28
8नर्मदा देवी (बीजेपी)किस्मत जाट (आरएलपी)602
9अजय सिंह (कांग्रेस)रणजीत (बीजेपी)665
10रिंकू गोदरा (बीजेपी)मोनिका लोदवाल (आरएलपी)156
11प्रभुलाल (बीजेपी)रामप्रसाद (कांग्रेस)91
12गिरधर सिंह (बीजेपी)सीताराम (कांग्रेस)679
13न्याला देवी (कांग्रेस)जेतू (बीजेपी)314
14लक्ष्मण खारोल (बीजेपी)किशन लाल (कांग्रेस)41
15चन्द्र कान्ता (कांग्रेस)मीरा (बीजेपी)12

सावर पंचायत समिति में कांग्रेस का परचम, बनेगा बोर्ड

वार्ड संख्याविजेता (पार्टी)उपविजेता (पार्टी)जीत का अंतर
1हंसराज बलाई (कांग्रेस)राकेश कुमार खटीक (बीजेपी)662
2रामप्यारी (निर्दलीय)मोनिका देवी (कांग्रेस)256
3मिश्री लाल (कांग्रेस)श्रीराम (बीजेपी)446
4प्रवीना (कांग्रेस)नैराज देवी (बीजेपी)455
5पिंकी (कांग्रेस)गोपाल (बीजेपी)336
6सीमा देवी (कांग्रेस)लक्ष्मी (आरएलपी)341
7प्रेम (कांग्रेस)कमला (बीजेपी)128
8दुर्गा देवी (कांग्रेस)भुरी (बीजेपी)188
9फोरुलाल (कांग्रेस)चेतन प्रकाश मीना (बीजेपी)724
10राजेन्द्र (बीजेपी)जयसिंह (कांग्रेस)275
11धर्मा कुमारी गुर्जर (कांग्रेस)नैराज गुर्जर (बीजेपी)580
12दुर्गा (कांग्रेस)जयश्री (बीजेपी)846
13लाली (कांग्रेस)जैना देवी (बीजेपी)52
14प्रिया (कांग्रेस)प्रेम (बीजेपी)334
15बाली देवी (कांग्रेस)फोरन्ता देवी (बीजेपी)263

श्रीनगर पंचायत समिति में भाजपा को बहुमत

वार्ड संख्याविजेता (पार्टी)उपविजेता (पार्टी)जीत का अंतर
1महावीर (बीजेपी)सुनीता (कांग्रेस)1,362
2गुलाबी देवी (बीजेपी)माया (कांग्रेस)46
3सुरेन्द्र कुमार चौधरी (आरएलपी)गोगाराम (बीजेपी)419
4सजना देवी (बीजेपी)मंजू गुर्जर (कांग्रेस)1,020
5रामप्रसाद (बीजेपी)रामरतन (कांग्रेस)296
6समुड़ी देवी (कांग्रेस)गीता (बीजेपी)35
7नाजिया (कांग्रेस)रेखा (बीजेपी)316
8अंगत (बीजेपी)किशनलाल (कांग्रेस)125
9जीवनराम (बीजेपी)दशरथ (कांग्रेस)22
10ममता माली (कांग्रेस)नर्मदा (बीजेपी)79
11अनीश कुमार सैनी (बीजेपी)शंकर लाल गुर्जर (कांग्रेस)301
12संतोष देवी (कांग्रेस)प्रेमचंद मेघवंशी (बीजेपी)131
13मीरा (कांग्रेस)मुन्नी देवी (बीजेपी)81
14मेवी (बीजेपी)नानी देवी (कांग्रेस)787
15जीवराज (कांग्रेस)भीम सिंह (बीजेपी)205
16श्यामसुन्दर रौल्या (बीजेपी)नोरत (कांग्रेस)1,115
17रसूल (कांग्रेस)सुलेमान (बीजेपी)1,120
18प्रियंका लक्षकार (बीजेपी)मैना कुमारी सैनी (कांग्रेस)16
19शान्ती (कांग्रेस)सुनिता (निर्दलीय)2,640

किशनगढ़ सिलोरा पंचायत समिति में भाजपा का बनेगा बोर्ड

वार्ड संख्याविजेता (पार्टी)उपविजेता (पार्टी)जीत का अंतर
1जगदीश डारा (आरएलपी)मनमोहन सिंह (बीजेपी)331
2हरि राम जाट (आरएलपी)लालचन्द जाट (कांग्रेस)837
3सम्पत (आरएलपी)सुप्यार गुर्जर (बीजेपी)894
4सुरज्ञान (कांग्रेस)हंसा देवी (बीजेपी)99
5चन्दा (बीजेपी)मौसम मेघवंशी (आरएलपी)101
6सरोज (आरएलपी)नन्दू देवी जाट (बीजेपी)396
7कंचन किरण (बीजेपी)चेतन प्रकाश जैन (कांग्रेस)639
8पूसी देवी (बीजेपी)खुशबु माली (आरएलपी)325
9मोहम्मद हासम (आरएलपी)रतनी देवी (कांग्रेस)832
10पिन्टूराम (बीजेपी)सोदान (आरएलपी)42
11बंशीलाल (बीजेपी)सुरेश कुमार मेघवाल (कांग्रेस)730
12हेमा देवी (आरएलपी)पूजा डायरिया (कांग्रेस)463
13गमराज देवी (कांग्रेस)मनभर देवी (बीजेपी)121
14मुकेश माली (बीजेपी)करतार माली (कांग्रेस)384
15तेजी उर्फ लक्ष्मी देवी (बीजेपी)मदीना (कांग्रेस)96
16कमल कुमायता (बीजेपी)त्रिलोक चन्द मालाकार (कांग्रेस)401
17पप्पू राम (कांग्रेस)चेतन चौधरी (आरएलपी)149
18सुशीला देवी (आरएलपी)नाथी (निर्दलीय)464
19विश्राम (बीजेपी)नरपत सिंह (कांग्रेस)978
20बदाम (बीजेपी)जमना (कांग्रेस)564
21भागचन्द डायरिया (आरएलपी)जीतू बैरवा (कांग्रेस)436
22अरविन्द चौधरी (बीजेपी)देवनारायण (कांग्रेस)187
23सोना जाट (कांग्रेस)दामिनी चौधरी (बीजेपी)309
24आशा चौधरी (कांग्रेस)मनराज चौधरी (आरएलपी)644
25काजल हल्दुनिया (बीजेपी)शायर देवी मेघवाल (आरएलपी)154
26नेराज गुर्जर (कांग्रेस)सुमन चौधरी (आरएलपी)563
27लक्ष्मी नारायण (बीजेपी)प्रदीप चौधरी (आरएलपी)706

केकड़ी पंचायत समिति में दोनों पार्टियों को बहुमत नहीं

वार्ड संख्याविजेता (पार्टी)उपविजेता (पार्टी)जीत का अंतर
1यामिनी चौहान (बीजेपी)लोकेश (कांग्रेस)758
2हनुमान धाकड़ (बीजेपी)गलोल (कांग्रेस)1
3प्रकाश कंवर (बीजेपी)—निर्विरोध
4सोनिया कुमारी बैरवा (कांग्रेस)रामप्यारी (बीजेपी)875
5नोरत (कांग्रेस)मदन लाल (बीजेपी)734
6जोना जाट (बीजेपी)समोक देवी (कांग्रेस)599
7शांती (कांग्रेस)गुमानी (बीजेपी)430
8गजराज कीर (बीजेपी)सोनू देवी (कांग्रेस)316
9रेणु बैरवा (कांग्रेस)सुगना देवी (बीजेपी)207
10सीताराम (कांग्रेस)गोपाल मीणा (बीजेपी)181
11रामकन्या (कांग्रेस)किरण कुमावत (बीजेपी)200
12मनीष कुमार रेगर (कांग्रेस)हंसराज (बीजेपी)449
13इन्द्रनारायण (बीजेपी)अभिषेक (आरएलपी)161
14प्रियदर्शनी (बीजेपी)शिमला (कांग्रेस)755
15रीना सैनी (बीजेपी)पूजा (कांग्रेस)339

भिनाय पंचायत समिति में भी दोनों पार्टियों को नहीं मिला बहुमत

वार्ड संख्याविजेता (पार्टी)उपविजेता (पार्टी)जीत का अंतर
1जितेन्द्रा कुमारी (बीजेपी)देशराज चौधरी (कांग्रेस)628
2मैना (बीजेपी)कमला शर्मा (कांग्रेस)1,177
3रींका गुर्जर (कांग्रेस)देवकरण (बीजेपी)85
4गुमान सिंह (बीजेपी)रामदयाल जांगिड़ (कांग्रेस)513
5कान्ता देवी (कांग्रेस)सावित्री (बीजेपी)338
6इमरान अहमद (कांग्रेस)राहुल कुमार आचार्य (बीजेपी)345
7गीता (कांग्रेस)दीपिका शर्मा (बीजेपी)458
8रामप्रसाद (बीजेपी)पोलू (कांग्रेस)409
9संज्या देवी (कांग्रेस)मनभर (बीजेपी)534
10सूरजकरण (कांग्रेस)ओमप्रकाश (बीजेपी)181
11डॉ. अर्चना सुराणा (कांग्रेस)दयाल कंवर (बीजेपी)181
12आशा देवी (बीजेपी)चांदी (आरएलपी)699
13सुमन शक्तावत (बीजेपी)सुनीता (कांग्रेस)419
14जीवराज (बीजेपी)सुनीता माली (कांग्रेस)82
15त्रिशला देवी (कांग्रेस)गुड्डी (बीजेपी)378
16नन्दा (बीजेपी)शिवराज (कांग्रेस)266
17समता (कांग्रेस)समता जाट (बीजेपी)572
18न्याला (बीजेपी)कैलाश (कांग्रेस)570
19आशा पारीक (कांग्रेस)ओमप्रकाश (बीजेपी)85

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *