पंचायतीराज आम चुनाव-2026 बडल्या पंचायत समिति के लिए सहायक कलक्टर होंगे रिटर्निंग अधिकारी
अजमेर । पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत मतगणना कार्य के लिए पंचायत समिति बडल्या के रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति में संशोधन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु ने पूर्व में नियुक्त उपखण्ड अधिकारी अजमेर के स्थान पर सहायक कलक्टर दिव्या सोनी को पंचायत समिति बडल्या के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों की मतगणना सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में पंचायत समिति बडल्या के लिए पूर्व में उपखण्ड अधिकारी अजमेर को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया था। प्रशासनिक व्यवस्था में संशोधन करते हुए अब सहायक कलक्टर दिव्या सोनी को पंचायत समिति बडल्या के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।