अजमेर जिले की तीन पंचायत समितियों में योजनाओं की होगी समीक्षा, CEO राम प्रकाश लेंगे बैठकें

अजमेर जिले की तीन पंचायत समितियों में योजनाओं की होगी समीक्षा, CEO राम प्रकाश लेंगे बैठकें
Spread the love

अजमेर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए

अजमेर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) राम प्रकाश तीन पंचायत समितियों में समीक्षा बैठकें लेंगे। बैठकों में योजनाओं के क्रियान्वयन, बजट घोषणाओं और लंबित विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 25 नवंबर को केकड़ी, 1 दिसंबर को श्रीनगर और 3 दिसंबर को अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति में सुबह 11:30 बजे बैठक आयोजित होगी।

बैठकों के एजेंडे में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वामित्व योजना, अटल ज्ञान केंद्र, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना, जल संरक्षण, MPLAD और MLALAD सहित कुल 16 विषय शामिल हैं।CEO ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित रहने या देरी से पहुंचने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *