30 साल बाद भिनाय पंचायत समिति में कांग्रेस को मिला पूर्ण बहुमत, अब प्रधान पद पर सबकी नजरें

30 साल बाद भिनाय पंचायत समिति में कांग्रेस को मिला पूर्ण बहुमत, अब प्रधान पद पर सबकी नजरें
Spread the love

भिनाय। भिनाय पंचायत समिति के राजनीतिक इतिहास में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब 30 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद पहली बार कांग्रेस ने पंचायत समिति में पूर्ण बहुमत हासिल किया है। इस जीत के साथ ही अब प्रधान पद को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। कांग्रेस की आठ महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, जिनमें तीन सामान्य वर्ग से हैं। ऐसे में पार्टी के सामने प्रधान पद के लिए योग्य नेतृत्व का चयन करने की चुनौती है।

करीब तीन दशक बाद मिली इस सफलता को कांग्रेस के लिए भिनाय की ग्रामीण राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। अब सवाल यह है कि पार्टी किसे प्रधान की जिम्मेदारी सौंपती है और आने वाले पांच वर्षों में पंचायत समिति का नेतृत्व किसके हाथों में होगा।

प्रधान चयन में अनुभव और योग्यता पर रहेगी नजर

प्रधान पद के चयन को लेकर शिक्षित, अनुभवी और संगठनात्मक रूप से सक्रिय नेतृत्व की चर्चा है। शैक्षणिक योग्यता, प्रशासनिक अनुभव और पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेतृत्व को प्राथमिकता देने की मांग उठ रही है।

अब कांग्रेस नेतृत्व के फैसले पर सबकी निगाहें टिकी हैं। करीब 30 साल बाद मिली इस जीत के बाद भिनाय पंचायत समिति में नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत होने जा रही है।

भिनाय पंचायत समिति

वार्ड संख्याविजेता (पार्टी)उपविजेता (पार्टी)जीत का अंतर
1जितेन्द्रा कुमारी (बीजेपी)देशराज चौधरी (कांग्रेस)628
2मैना (बीजेपी)कमला शर्मा (कांग्रेस)1,177
3रींका गुर्जर (कांग्रेस)देवकरण (बीजेपी)85
4गुमान सिंह (बीजेपी)रामदयाल जांगिड़ (कांग्रेस)513
5कान्ता देवी (कांग्रेस)सावित्री (बीजेपी)338
6इमरान अहमद (कांग्रेस)राहुल कुमार आचार्य (बीजेपी)345
7गीता (कांग्रेस)दीपिका शर्मा (बीजेपी)458
8रामप्रसाद (बीजेपी)पोलू (कांग्रेस)409
9संज्या देवी (कांग्रेस)मनभर (बीजेपी)534
10सूरजकरण (कांग्रेस)ओमप्रकाश (बीजेपी)181
11डॉ. अर्चना सुराणा (कांग्रेस)दयाल कंवर (बीजेपी)181
12आशा देवी (बीजेपी)चांदी (आरएलपी)699
13सुमन शक्तावत (बीजेपी)सुनीता (कांग्रेस)419
14जीवराज (बीजेपी)सुनीता माली (कांग्रेस)82
15त्रिशला देवी (कांग्रेस)गुड्डी (बीजेपी)378
16नन्दा (बीजेपी)शिवराज (कांग्रेस)266
17समता (कांग्रेस)समता जाट (बीजेपी)572
18न्याला (बीजेपी)कैलाश (कांग्रेस)570
19आशा पारीक (कांग्रेस)ओमप्रकाश (बीजेपी)85

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *