जन अभियोग निराकरणके सम्बन्ध में ग्राम पंचायत स्तरीय सुनवाई आज

जन अभियोग निराकरणके सम्बन्ध में  ग्राम पंचायत स्तरीय सुनवाई आज
Spread the love

अजमेर। जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को होगी। लोक
सेवाओं की सहायक निदेशक विनीता
स्वामी ने बताया गुरुवार को जिले की समस्त 139 ग्राम पंचायत मुख्यालयों परवीसी के माध्यम से जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसमें पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण की भूडोल, सिलोरा की पनेर तथा पीसांगन की डोडियाना ग्राम पंचायत का मुख्यसचिव स्तर से वीसी के द्वारा पर्यवेक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया इसी कड़ी में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई सोमवार 18 नवम्बर को तथा जिला स्तर पर जनसुनवाई तृतीय गुरुवार 21 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कलेक्ट्रेट में आयोजित होगी।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *