गांवों के लिए खुशखबरी, स्वामित्व योजना के तहत अगले माह मिलेंगे डिजिटल पट्टे

गांवों के लिए खुशखबरी, स्वामित्व योजना के तहत अगले माह मिलेंगे डिजिटल पट्टे
Spread the love

अजमेर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग गांवों में स्वामित्व योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को अगले महीने वर्चुअल पट्टे प्रदान करेगा इसको देखते हुए विभाग ने सभी जिला परिषद के सीईओ को 10 नवम्बर तक अपने अपने जिलों से 10 लाभार्थियों (महिला, दिव्यांग, बुजुर्ग व बीपीएल) की कहानियां भेजने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार स्वामित्व योजनान्तर्गत सभी पंचायत समितियों की ग्रामीण आबादी में गांव का नक्शा बनाकर भूमि धारकों को उनकी भूमि के विधिक एवं स्वामित्व दस्तावेज तैयार किए गए हैं। इससे ग्रामीणों की ओर से उस सम्पत्ति को एक वित्तीय
परिसम्पत्ति के रूप में काम में लेने, गांवों में सम्पत्ति सम्बन्धित विवादों में कमी लाने, ग्राम पंचायत विकास योजना की गुणवत्ता बढ़ाने एवं ग्रामीण नियोजन के लिए भूमि का सही रिकॉर्ड तैयार किया गया है। इन सभी को आगामी माह में विभाग की ओर से प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर वर्चुअल पट्टा एवं प्रोपर्टी दस्तावेज वितरण किया जाएगा। अतिरिक्त आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव (तृतीय) ब्रजेश कुमार चान्दोलिया ने सभी सीईओ को 10 नवम्बर तक अपने जिलों से 10 लाभार्थियों की कहानियां भेजने को कहा है। जिसको एक किताब के रूप में सरकार की सफलता के रूप में प्रकाशित करेगा।

चांदोलिया के अनुसार लाभान्वित ग्रामीण राज्य व केन्द्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत शौचालय निर्माण, उज्ज्वला योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना में भी यदि लाभान्वित हो तो उसका भी उल्लेख किया जाए। प्रसंगवश स्वामित्व योजना से सरकार के पास सभी गांवों में निजी, सिवायचक एवं सरकारी भूमि का वास्तविक ऑनलाइन रिकॉर्ड तैयार हो गया है और उन पर अन्य सरकारी योजनाओं से कितने लोगों ने किस तरह से लाभ उठाया है, इसका भी एक क्लिक पर रिकॉर्ड उपलब्ध हो गया है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *