अजमेर डेयरी चेयरमैन रामचंद्र चौधरी को मिला राष्ट्रीय फेलोशिप अवॉर्ड, 27 मिल से भव्य स्वागत यात्रा निकली

अजमेर डेयरी चेयरमैन रामचंद्र चौधरी को मिला राष्ट्रीय फेलोशिप अवॉर्ड, 27 मिल से भव्य स्वागत यात्रा निकली
Spread the love

बिजयनगर, 20 मई।
अजमेर डेयरी के चेयरमैन रामचंद्र चौधरी को डेयरी क्षेत्र के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान “इंडियन डेयरी एसोसिएशन फेलोशिप अवॉर्ड” से पटना में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान डेयरी उद्योग में विशिष्ट योगदान और नेतृत्व क्षमता के लिए दिया जाता है।

इस उपलब्धि की खुशी में सोमवार को 27 मिल क्षेत्र से एक भव्य स्वागत यात्रा का आयोजन किया गया। जुलूस में भारी संख्या में ग्रामीण, डेयरी से जुड़े कर्मचारी, किसान प्रतिनिधि व स्थानीय नागरिक शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ रामचंद्र चौधरी का आत्मीय स्वागत किया गया।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और डेयरी संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने चौधरी की इस उपलब्धि को राजस्थान के लिए गर्व की बात बताया और इसे स्थानीय डेयरी किसानों की मेहनत की पहचान करार दिया।

इस मौके पर चौधरी ने कहा कि यह सम्मान संपूर्ण अजमेर डेयरी परिवार और दुग्ध उत्पादक किसानों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने डेयरी क्षेत्र को और उन्नत बनाने का संकल्प भी दोहराया।

यह सम्मान बिजयनगर व अजमेर क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है, जो आगे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में नई ऊर्जा देगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com