ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा को झटका, कांग्रेस को मिले अधिक वोट : सचिन पायलट

ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा को झटका, कांग्रेस को मिले अधिक वोट : सचिन पायलट
Spread the love

बोले- जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस को 43.40% और भाजपा को 37.79% वोट मिले, निर्वाचित सदस्यों पर दबाव बनाने का लगाया आरोप

जयपुर। पंचायत चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनता ने कांग्रेस के पक्ष में जनादेश दिया है और डबल इंजन सरकार के दावों पर सवाल खड़े किए हैं।

पायलट ने दावा किया कि जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस को 43.40 प्रतिशत, जबकि भाजपा को 37.79 प्रतिशत वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस को भाजपा से करीब पांच प्रतिशत अधिक वोट प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस के निर्वाचित सदस्यों पर दबाव बनाने और प्रलोभन देने की कोशिश कर रही है। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के सभी निर्वाचित सदस्य एकजुट हैं। पायलट ने कहा कि जिन जिलों में कांग्रेस को बहुमत मिला है, वहां पार्टी का ही जिला प्रमुख बनेगा।

इस दौरान पायलट ने भजनलाल सरकार के तीन साल के कार्यकाल, चार लाख नौकरियों के वादे और ग्रामीण रोजगार कानून को लेकर भी सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अभी करीब दो साल का समय है, इसलिए फिलहाल इस विषय पर चर्चा करना उचित नहीं है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *