राजस्थान के तीन जिला परिषदों में कांग्रेस की निर्विरोध जीत, जिला प्रमुख चुनी गईं तीन महिला प्रत्याशी
दौसा, सवाई माधोपुर और जैसलमेर में नहीं हुआ मुकाबला, बिना मतदान संपन्न हुआ निर्वाचन
जयपुर। राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव के दौरान तीन जिलों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत हासिल की है। दौसा, सवाई माधोपुर और जैसलमेर जिला परिषद में कांग्रेस उम्मीदवारों के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके चलते तीनों जिलों में जिला प्रमुख का निर्वाचन बिना मतदान के संपन्न हुआ।निर्विरोध निर्वाचित होने वाली प्रत्याशियों में जैसलमेर से संतोष कुमारी, दौसा से बीना डीसी बैरवा और सवाई माधोपुर से आशा बैरवा शामिल हैं।चुनाव परिणाम के साथ ही इन जिलों में राजनीतिक परिवारों की भूमिका भी चर्चा में है। दौसा की नवनिर्वाचित जिला प्रमुख बीना बैरवा, स्थानीय विधायक डीसी बैरवा की पत्नी हैं। वहीं सवाई माधोपुर की जिला प्रमुख आशा बैरवा पूर्व मंत्री अशोक बैरवा की पत्नी हैं।तीनों जिलों में विपक्ष की ओर से कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतरने के कारण कांग्रेस उम्मीदवारों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ।