केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद संस्थानों के निदेशकों के वार्षिक सम्मेलन को किया संबोधित

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद संस्थानों के निदेशकों के वार्षिक सम्मेलन को किया संबोधित
Spread the love

किशनगढ़/ नई दिल्ली | सोमवार को नई दिल्ली पूसा परिसर में कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद संस्थानों के निदेशकों के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सहभागिता की।

सम्मेलन के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कृषि शिक्षा एवं कृषि विस्तार द्वारा खेती को कम लागत से अधिक लाभकारी बनाने, खाद्य सुरक्षा, किसानों की आय में वृद्धि, प्रति हेक्टेयर उत्पादकता, कृषि यंत्रीकरण, सौर ऊर्जा आधारित संरक्षण तकनीकों तथा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

अपने सम्बोधन में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में हमारे कृषि मंत्रालय द्वारा किसानों की समृद्धि के लिए लगातार अनेको प्रयास किये जा रहे है।
‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ जिसमें विज्ञान को किसान से जोड़ना हमारे अन्नदाताओं और देश के लिए एक क्रांतिकारी पहल है। जैविक खेती, नई तकनीकों के उपयोग और कृषि में अनुसंधान बेहद जरूरी है और भविष्य की सतत और समृद्ध कृषि के लिए आवश्यक आधार भी हैं।

सम्बोधन के बाद भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा अनुमोदित एक महत्वूर्ण पुस्तक ‘खरीफ फसलों के लिए कृषि परामर्श’ का भी विमोचन किया। साथ ही पूसा परिसर में पौधारोपण भी किया।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *