शाहपुरा से निकलेगी अमृत कलश तिरंगा यात्रा
शाहपुरा से निकलेगी अमृत कलश तिरंगा यात्रा।
शहीद प्रताप सिंह की जयंती 24 को।
निकलेगी अमृत कलश तिरंगा यात्रा।
शाहपुरा 22 मई। अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह बारहठ की 133वीं जयंती 24 मई को प्रातः 6 बजे अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह बारहठ राष्ट्रीय सेवा संस्थान, शाहपुरा के तत्वाधान में त्रिमूर्ति शहीद स्मारक पार्क में अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह बारहठ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जाएगी। संस्था सचिव कैलाश सिंह जाड़ावत ने बताया कि इस मौके पर विधायक लालाराम बैरवा, नगर सभापती रघुनंदन सोनी सहित शहरवासी उपस्थित होंगे।
जाड़ावत ने बताया कि अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह बारहठ,कोटा इकाई के तत्वाधान में कोटा में 24 मई को प्रतापसिह बारहट जयंती पर मुख्य समारोह होगा। यह दिवस स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कोटा में यह सभी कार्यक्रम शाहपुरा में पूर्व कलक्टर रहे तथा कोटा संभागीय आयुक्त राजेंद्र सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में होगे।
शाहपुरा से निकलेगी अमृत कलश तिरंगा यात्रा:- जाड़ावत ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में तिरंगा यात्रा शाहपुरा से बस द्वारा कोटा के लिए प्रस्थान करेगी। जिसमें शाहपुरा के कई नागरिक इस यात्रा में भाग लेंगे। सुबह 8 बजे बूंदी जिला प्रशासन और रोटरी क्लब, बूंदी द्वारा अमृत कलश व स्वाभिमान तिरंगा यात्रा का स्वागत होगा। मुख्य समारोह कोटा के यूआईटी ऑडिटोरियम में होगा, जहां धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, विधायक राजवीर सिंह चलकोइ, बारहठ परिवार और शहीद परिवार उपस्थित रहेंगे। समारोह में रक्तदान शिविर आयोजित होगा और शहीद कर्ण वीर सिंह (सतना, म.प्र.), शहीद सुरेंद्र मोगा (झुंझुनूं) को जोरावर सिंह बारहठ सम्मान, और समाज सेविका उमा रतनु को नारी सशक्तिकरण के लिए वीर माता माणिक कंवर सम्मान प्रदान किया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह, जोरावर सिंह और प्रताप सिंह बारहठ के शौर्य और बलिदान की गाथा कोटा में गूंजेगी। यह आयोजन चंबल फर्टिलाइजर्स, डीसीएम श्रीराम, केडीए और कोटा टूरिज्म विभाग के सहयोग से होगा।