मौसम ने फिर ली अंगड़ाई, तूफानी हवाओं ने मचाया कहर

मौसम ने फिर ली अंगड़ाई, तूफानी हवाओं ने मचाया कहर
Spread the love

मौसम ने फिर ली अंगड़ाई। 

तूफानी हवाओं ने मचाया तहलका, बारिश ने किया तर बतर।

शाहपुरा। बुधवार को दिन में तेज गर्मी ने लोगों को छकाया। वही शाम होते होते मौसम ने अचानक अंगड़ाई ली और धूलभरी तेज तूफानी हवाओं ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया। कुछ दिनों पूर्व आए तूफान का नजारा जहन में घूमते ही लोग सकपका गए। 

    पहले तेज चली आंधी से नगर धूल के गुब्बार से भर गया चारों ओर अंधकार छाता दिखाई देने लगा। पाल पलिये, बैनर, पोस्टर फटते उड़ते नजर आने लगे। अचानक आई बारिश ने नगर को पानी से तर बतर ककर भिगो दिया। थोड़ी देर हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और लोगो ने गर्मी से राहत की सांस ली। हालांकि इस आंधी बारिश से इस बार कोई ज्यादा तबाही नहीं मची। विद्युत आपूर्ति जरूर हल्की बाधित हुई। अभी भी बारिश जारी है। 

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *