शाहपुरा जिला समाप्ति के खिलाफ जनाक्रोश।

शाहपुरा जिला समाप्ति के खिलाफ जनाक्रोश।
Spread the love

शाहपुरा जिला समाप्ति के खिलाफ जनाक्रोश।
शहरवासियों के लिए बुधवार का दिन ब्लैक डे।
शाहपुरा बाजार बंद रहा, रैली निकाल किया प्रदर्शन।
कॉग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष पहुंचे शाहपुरा।
राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन
शाहपुरा, 28 मई ।
जिला समाप्ति के विरोध को लेकर शाहपुरा जिला बचाओ संघर्ष समिति के आव्हान पर बुधवार को शाहपुरा बंद रहा। 28 मई का दिन शाहपुरावासियों ने पांचवें ब्लैक -डे के रूप में मनाते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान शाहपुरा के सभी मुख्य बाजार बंद रखकर व्यवसायियों ने बंद का समर्थन किया। बंद के दौरान चाय, पान की थड़ी, हाथ ठेला छोटे व्यवसाई भी बंद के समर्थन में उतरे। संघर्ष समिति सहित आमजन बंद के दौरान सड़को पर उतरते हुए विरोध प्रदर्शन कर नगर के मुख्य बाजारों से वाहन रेलियों निकाल कर प्रशासन को राज्यपाल के नाम जिला बहाल करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
बंद को लेकर सुरक्षा के लिहाज से बाजारों, चौराहों पर पुलिस बल तैनात था। कार्यवाहक थानाधिकारी बालकिशन शर्मा दिन में गश्त के दौरान लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते दिखे।
सायं 6 बजे करीब राजस्थान प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिह डोटासरा, राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली शाहपुरा पहुंचे। त्रिमूर्ति उद्यान में बारहट परिवार के वीर सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। जिला संघर्ष समिति सदस्य अध्यक्ष दुर्गा लाल राजौरा की अगुवाई में डोटासरा व जुली संघर्ष समिति से मुलाकात करते हुए शाहपुरा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने शाहपुरा को ऐतिहासिक और सामाजिक दृष्टि के कारण तथा रामलुभाया कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर जिला घोषित किया था, जिसे वर्तमान सरकार ने 17 माह बाद 28 दिसंबर 2024 को ललित के पंवार कमेटी के आधार पर तथा बिना ठोस आधार के समाप्त कर दिया। जबकी वर्तमान सरकार ने पक्षपात कर शाहपुरा से छोटे डीग, खैरथल, सलूंबर जैसे जिले एमएमको बरकरार रखा। जनता की भावना और शाहपुरा की ऐतिहासिकता को देखते हुए नेताओं से जिले की पुनर्बहाली के लिए विधानसभा में आवाज उठाने की मांग की। इस पर दोनों नेताओं ने मिलीजुली प्रक्रिया देते हुए समिति सदस्यों को शाहपुरा की जनता की आवाज को विधानसभा में पहुंचने का भरोसा दिलाया और कहा कि हमारी सरकार आएगी तो शाहपुरा को सो फीसदी जिला बनायेंगे।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *