जल शक्ति अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंचों की सूची मांगी

जल शक्ति अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंचों की सूची मांगी
Spread the love

अजमेर। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने प्रदेश के सभी जिला कलक्टर एवं जिला परिषद के सीईओ को अपने अपने जिले से जल शक्ति अभियान कैच द रेन एवं जल संचय जन भागीदारी पहल अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच सरपंचों के नाम 25 जून तक भेजने के निर्देश दिए है। इन सरपंचों को 15 अगस्त को नई दिल्ली स्थित लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 में विशेष अतिथि बनाया जाएगा। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा
सरंक्षण विभाग की अतिरिक्त सचिव एवं मिशन निदेशक अर्चना वर्मा ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने जल शक्ति अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले देश भर के 100 सरपंचों को लाल किले पर आयोजित किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 में सरकार के विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत प्रदेश के सरपंचो का चयन भी हो सकेगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *