छावनी क्षेत्र में सौंदर्यीकरण कार्य के तहत लाल डिग्गी तालाब किनारे बना सेल्फी प्वाइंट, नगरवासियों में उत्साह

छावनी क्षेत्र में सौंदर्यीकरण कार्य के तहत लाल डिग्गी तालाब किनारे बना सेल्फी प्वाइंट, नगरवासियों में उत्साह
Spread the love

अनिल लोहरे – नगर में चल रहे विकास कार्यों की कड़ी में छावनी परिषद द्वारा लाल डिग्गी तालाब के सौंदर्यीकरण के अंतर्गत सेल्फी प्वाइंट का निर्माण किया गया। इस सेल्फी प्वाइंट का लोकार्पण परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आमजन, छावनी परिषद के कर्मचारी एवं अतिथि उपस्थित रहे।

सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्थान अब नगरवासियों और पर्यटकों के लिए एक नई पहचान बनेगा। यहां सुबह-शाम घूमने आने वाले लोग अब सुंदर दृश्य के साथ सेल्फी लेकर यादें संजो सकेंगे। यह पहल लंबे समय से उपेक्षित लाल डिग्गी तालाब को फिर से लोगों के आकर्षण का केंद्र बनाएगी।

डॉ. गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि यदि जनता का सहयोग इसी प्रकार मिलता रहा, तो छावनी क्षेत्र का कायाकल्प किया जा सकता है। उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि छावनी क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाओं से युक्त आदर्श क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए।”

कार्यक्रम के दौरान सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता और ब्रिगेडियर हरीश कुमार ने भी सेल्फी प्वाइंट पर एक साथ फोटो खिंचवाकर पहल का शुभारंभ किया। इसके बाद बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भी सेल्फी लेकर अपने पलों को कैमरे में कैद किया।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *