जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने रोजगार मेले में की शिरकत

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने रोजगार मेले में की शिरकत
Spread the love

युवाओं का आत्मबल ही राष्ट्र की ताकत : मंत्री रावत

“प्रधानमंत्री के संदेश संग, जल संसाधन मंत्री ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह”

भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा देशभर में आयोजित किए जा रहे 16वें रोजगार मेले के अंतर्गत अजमेर स्थित विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित भव्य समारोह में राजस्थान के जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सरकारी नौकरियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा। इस अवसर पर देशभर में करीब 51,000 युवाओं को सरकारी नौकरी हेतु नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से नवनियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित किया।

मंत्री सुरेश सिंह रावत ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि “देश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा यह प्रयास आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है। इससे युवा वर्ग को न केवल रोज़गार मिलेगा, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी।”

रावत ने चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति पत्र केवल सरकारी नौकरी का आरंभ नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र हित के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।

समारोह में भागीरथ चौधरी केंद्रीय राज्य मंत्री – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय एवं राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में रेलवे, प्रशासन अधिकारीगण, नव-नियुक्त अभ्यर्थियों के परिजन एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *