पंचायत चुनाव: भाजपा 11 अक्टूबर को जारी करेगी पहले चरण के प्रत्याशियों की सूची

पंचायत चुनाव: भाजपा 11 अक्टूबर को जारी करेगी पहले चरण के प्रत्याशियों की सूची
Spread the love

जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज चुनावों को लेकर भाजपा ( BJP )ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी की योजना के अनुसार, पहले चरण के प्रत्याशियों की पहली सूची 11 अक्टूबर को जारी की जाएगी। इसके लिए संभाग, जिला और पंचायत समिति स्तर के प्रभारियों को संभावित उम्मीदवारों के पैनल तैयार कर प्रदेश मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी के अनुसार, 10 से 12 अक्टूबर तक संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी। 11 और 12 अक्टूबर को जिला एवं पंचायत स्तर के प्रभारी पैनल लेकर जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर सहित वरिष्ठ नेता नामों पर विचार करेंगे।

संगठन में सक्रियता और स्थानीय स्वीकार्यता पर जोर

पार्टी प्रत्याशी चयन में कार्यकर्ताओं के समर्पण, सक्रियता और स्थानीय स्तर पर स्वीकार्यता को प्राथमिकता देगी। जिला स्तर की कोर कमेटियां आपसी चर्चा और सहमति के आधार पर संभावित उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार कर रही हैं।

बगड़ी ने बताया कि प्रत्येक क्षेत्र से तीन या चार नामों के विकल्प भी भेजे जा सकते हैं। प्रदेश स्तर पर समीक्षा के बाद अंतिम प्रत्याशी का चयन किया जाएगा।

पार्टी सिंबल और नामांकन पर रहेगी निगरानी

पिछले चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न को लेकर सामने आई समस्याओं के मद्देनजर इस बार नामांकन प्रक्रिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पार्टी के अनुसार, प्रदेश स्तर पर चयनित प्रत्याशी के चुनाव चिह्न के साथ नामांकन सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रभारियों और संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा Bhartiya Janta Party फिलहाल पहले चरण के प्रत्याशियों के चयन पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके बाद आगामी चरणों के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *