हुकुमचंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अलंकरण समारोह आयोजित
अजमेर | बीर चौराहा स्थित हुकुमचंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में दिनांक 16/07/2025 बुधवार को अलंकरण समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि अजमेर एन.सी.सी. के कमांडिंग आफिसर कर्नल अजय दाधीच रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया। बैज अलंकरण में कक्षा 12 के छात्र पवन जांगिड़ को हेड बॉय तथा मोनिका मेलिंडा को हेड गर्ल का दायित्व प्रदान किया गया। विद्यालय के हाउस सिस्टम स्टार के अनुसार विद्यार्थियों को कैप्टन, उपकैप्टन और चारों सदन शिवाजी सदन, तिलक सदन, अशोका सदन, रमन सदन के गृह प्रभारी के बैज प्रदान किए गए। इस अवसर पर नवनिर्वाचित छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई कि वे अपने निर्धारित कर्तव्यों का सत्य निष्ठा के साथ पालन करेंगे। इसके पश्चात परेड हुई। कर्नल अजय दाधीच ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी एवं अपने दायित्वो को निभाने की प्रेरणा दी। । विद्यालय निदेशक डॉ दिनेश शर्मा एवं उपनिदेशक डॉ निष्काम शर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी एवं सभी छात्र छात्राओं को मार्गदर्शित कि वे सभी अपने पद की गरिमा, विद्यालय के मान-सम्मान, अनुशासन और गौरव को बढ़ाने के लिए सर्वदा प्रयासरत रहे। विद्यालय प्रधानाचार्या हेमलता पाठक ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए अपने दायित्व का निर्वाह करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय एकेडमिक हेड रश्मि चतुर्वेदी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया l