विधायक विकास चौधरी ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर स्थाई समाधान की की मांग
रेलवे अंडरपासों में अविलंब पानी की निकासी हो – विधायक डॉ विकास चौधरी
मदनगंज किशनगढ़ | प्रतीक पाराशर
किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने शहर की मुख्य समस्या रेलवे अंडरपासों में जलभराव को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति जानकारी दी। विधायक विकास चौधरी ने रेल मंत्री को बताया कि क्षेत्र के न्यू रेलवे स्टेशन किशनगढ़29ए, कृष्णापुरी किशनगढ़ 29, पुराना रेलवे स्टेशन 27ए, फलौदा 23, तिलोनिया 21 सहित अधिकांश रेलवे अडंरपास में पानी भराव की समस्या रहती है।

गौरतलब है कि महिनों से शहर दो भागों में बंटा हुआ है,जिसके कारण क्षेत्रवासियों को आने जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विधायक विकास चौधरी ने क्षेत्रवासियों की ज्वलन्त समस्या के समाधान हेतु रेल मंत्री से मांग की कि अविलंब पानी के निकासी की तत्काल व्यवस्था करवाई जाए साथ ही जलभराव को रोकने का स्थाई प्रबंध किया जाकर किशनगढ़ वासियों को राहत प्रदान की जाए।