सेन समाज ने शिवमंदिर में जलाभिषेक कर खुशहाली की कामना की

सेन समाज ने शिवमंदिर में जलाभिषेक कर खुशहाली की कामना की
Spread the love

आवाज राजस्थान की ~ संजीव पाराशर ~ अराई

अरांई। सेन समाज बयालीसा के अध्यक्ष अमरचंद सेन के नेतृत्व में मंगलवार को सेन समाज छात्रावास स्थित शिव मंदिर में भव्य जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सावन माह के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में समाज के कई गणमान्य लोग व श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना से की गई। पुजारियों द्वारा विधिवत रुद्राभिषेक व अन्य वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। इसके पश्चात शिवलिंग पर जल, दूध, शहद, दही व घी से जलाभिषेक किया गया। पूरे मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। अध्यक्ष अमरचंद सेन ने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ होता है और इस अवसर पर समाज द्वारा इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से न केवल सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलता है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना भी सुदृढ़ होती है। इस मौके पर कैलाश सेन गोठियाना, दिलीप सेन, राजू सेन,

हेमेंद्र सेन सहित समाज के अन्य प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी श्रद्धालुओं ने पूजा में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। अध्यक्ष अमरचंद सेन ने बताया की युवाओं में धार्मिक आस्था और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना प्रबल हो सके, इसके लिए हर वर्ष नियमित रूप से जलधारा का आयोजन किया जाता है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *