लोकसभा में गूंजा जिंदल खनन का मुद्दा: भीलवाड़ा सांसद ने उठाया किसानों की आत्महत्या और अवैध ब्लास्टिंग का मामला

लोकसभा में गूंजा जिंदल खनन का मुद्दा: भीलवाड़ा सांसद ने उठाया किसानों की आत्महत्या और अवैध ब्लास्टिंग का मामला
Spread the love

सांसद दामोदर अग्रवाल बोले – “जिंदल की उपेक्षा से क्षेत्र में संकट, किसान आत्महत्या को मजबूर”

नई दिल्ली/भीलवाड़ा, प्रतीक पाराशर ।
भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने बुधवार को लोकसभा सत्र में जिंदल सॉ लिमिटेड द्वारा भीलवाड़ा जिले में किए जा रहे अवैध खनन, ब्लास्टिंग, और स्थानीय निवासियों के शोषण का मामला प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि “अनुबंधों का पालन नहीं हो रहा, निवेश और रोजगार दोनों वादे अधूरे हैं और किसान आत्महत्या के कगार पर हैं।”

जिंदल पर गंभीर आरोप – किसानों और पर्यावरण को नुकसान

सांसद ने कहा कि जिंदल द्वारा गैरकानूनी ब्लास्टिंग और खनन से भूगर्भीय असंतुलन उत्पन्न हो रहा है, जिससे पुर उपनगर के सैकड़ों घरों में दरारें आ चुकी हैं। इससे जानमाल की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने सदन में जोर देकर कहा कि इस पर तात्कालिक कार्यवाही आवश्यक है।

मुख्य बिंदु जो लोकसभा में उठाए गए

  • जिंदल द्वारा अवैध खनन और ब्लास्टिंग पर रोक लगाने की मांग
  • किसानों को न्याय और मुआवजा दिलाने की अपील
  • पुर और आसपास के इलाकों में मकानों में दरारों को लेकर चिंता
  • स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिए जाने पर नाराजगी
  • चारागाह भूमि पर अतिक्रमण और नालों को बंद करने के आरोप
  • जलिया गांव में भारी मात्रा में बारूद से की जा रही ब्लास्टिंग पर आपत्ति
  • लगातार हो रहे विरोध-प्रदर्शन और आत्महत्या की घटनाएं

“जिंदल ने भीलवाड़ा की उपेक्षा की” – सांसद दामोदर अग्रवाल

उन्होंने सदन से आग्रह किया कि जिंदल द्वारा संचालित इन अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए और क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा, “भीलवाड़ा की जनता उपेक्षित महसूस कर रही है। खनन गतिविधियों ने जन जीवन को खतरे में डाल दिया है।”

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *