प्रदेश में शहरी-ग्रामीण सेवा शिविरों की शुरुआतभजनलाल सरकार की पहल- एक जगह, एक दिन और समाधान

प्रदेश में शहरी-ग्रामीण सेवा शिविरों की शुरुआतभजनलाल सरकार की पहल- एक जगह, एक दिन और समाधान
Spread the love

जयपुर। प्रदेश में आमजन को सरकारी सेवाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भजनलाल सरकार की पहल पर आज से शहरी-ग्रामीण सेवा शिविरों की शुरुआत हो गई है। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य है कि नागरिकों को आवश्यक सेवाएं एक ही छत के नीचे, मौके पर उपलब्ध हों और किसी भी व्यक्ति को खाली हाथ वापस न लौटना पड़े।

शहरी सेवा शिविर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक हर वार्ड में आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विशेष रूप से सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पार्क और सीवरेज संबंधी समस्याओं पर फोकस रहेगा।

वहीं, ग्रामीण सेवा शिविर प्रत्येक सप्ताह तीन दिन पंचायत स्तर पर आयोजित होंगे। इन शिविरों में 16 विभागों की 48 गतिविधियाँ शामिल की गई हैं। इसमें किसान रजिस्ट्री से लेकर जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, पट्टे और पेंशन तक के प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।

सरकार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी नागरिक की समस्या अधूरी न रहे और उन्हें निर्धारित समयसीमा में समाधान उपलब्ध कराया जाए।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *