ग्राम विकास अधिकारी 6 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तारवेतन भुगतान के एवज में मांगी 12 हजार की घूस, एसीबी की कार्रवाई

ग्राम विकास अधिकारी 6 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तारवेतन भुगतान के एवज में मांगी 12 हजार की घूस, एसीबी की कार्रवाई
Spread the love

अजमेर। ब्यावर के सदर थाना क्षेत्र की सरमालिया ग्राम पंचायत में मंगलवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश ने एक कर्मचारी से दो माह का बकाया वेतन भुगतान करने के एवज में 12,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज करवाए जाने पर एसीबी ने जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान जैसे ही आरोपी ने पहली किश्त के 6,000 रुपए लिए, टीम ने उसे धर दबोचा।

एएसपी वंदना भाटी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी अधिकारी को सदर थाने ले जाया गया। वहां एसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *