कुशायता में रविवार को आयोजित होगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, तैयारियां जोरों पर
कुशायता में रविवार को आयोजित होगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, तैयारियां जोरों पर
हंसराज खारोल, सावर (पत्रकार) |
सावर। ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विद्यालयों, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रशिक्षकों एवं योग गुरुओं द्वारा विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास करवाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय बिसुदनी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूरजपुरा, राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधा तथा राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपलाज सदारा आमली खेड़ा मेहरूकला सहित क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की भागीदारी रहेगी।
राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय बिसुदनी के प्रधानाचार्य एवं पीईईओ ओमप्रकाश मीणा, शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश जैन, घनश्याम कुमावत, आयुर्वेदिक विभाग बिसुदनी के कंपाउंडर सहित अन्य अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। वहीं ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय पर प्रशासक रसाल देवी खारोल, सरपंच प्रतिनिधि शिवराज खारोल, शारीरिक शिक्षक नंदकिशोर खटीक, शंभू कुमारी गुर्जर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मोनू कुमार धोबी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।
आयोजकों ने बताया कि योग दिवस को सफल बनाने के लिए सभी स्थानों पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जाएगा|