दस गांवों में बनेगी सीसी रोड
दस गांवों में बनेगी सीसी रोड
अजमेर जिले के.गांवों की मुख्य सड़कें सुधरेंगी, हाईवे से होगी कनेक्टिविटी ,अटल प्रगति पथ योजना में प्रदेश भर के 158 गांव शामिल किये गये है
अजमेर जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के दस गांवों में बनेगी सीसी रोड
सरकार ने अटल प्रगति पथ योजना के तहत विभिन्न प्रदेशों के सभी विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो गांव चिन्हित किए हैं। योजना के तहत प्रदेश में 246.17 किलोमीटर लंबी 158 सड़कें बनाई जानी हैं। इसमें गांव से निकलने वाला मुख्य मार्ग सीसी रोड के रूप में बनाया जाएगा। जिसके दोनों ओर पर्याप्त ड्रेनेज व्यवस्था रहेगी। गांव
के घरों से निकलने वाले पानी की निकासी नालियों से होगी। गांव से गुजरने वाले अटल प्रगति पथ की लंबाई करीब एक से दो किलोमीटर तक होगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग योजना के तहत बनने वाली प्रदेश भर की सड़कों की सूची तैयार कर ली है। निविदा प्रक्रिया के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे।
158 – प्रदेश में बनने वाली कुल सड़कें
246.17- किमी लंबाई
310.97- करोड़ लागत