किशनगढ़ कांग्रेस द्वारा राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर राजीव गांधी स्मृति भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
कांग्रेसियों ने किया राजेश पायलट को याद
किशनगढ़ कांग्रेस द्वारा राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर राजीव गांधी स्मृति भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यालय, राजीव गांधी स्मृति भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री, किसान नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की 25वीं पुण्यतिथि कांग्रेस कमेटी किशनगढ़ के सानिध्य मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर किशनगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने पायलट की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किया । जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पायलट को याद किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। किसानों और समाज के लिए किए गए कार्यों की चर्चा की गई, और उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। किशनगढ़ कांग्रेस कमेटी ने इस अवसर पर स्वर्गीय पायलट के आदर्शों को अपनाने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके बलिदान और समर्पण को नमन करते हुए उनके सपनों को साकार करने की प्रतिबद्धता जताई।
इस दौरान पूर्व सभापति जगदीप गुर्जर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष आजम कुरैशी, माया मैडम, एडवोकेट विश्राम चौधरी, पार्षद धन्ना लाल यादव, सुशील अजमेरा, केसरीमल डूकिया, महेंद्र यादव, राकेश शर्मा, राहुल चौरडिया, राधेश्याम वैष्णव, कैलाश शर्मा, शकील कुरेशी, अब्बास अली, महेंद्र सेन, दीपक बिड़ला, अल्लानूर देशवाली, अशोक तेजी, मदन मेघवाल, मोहन गुर्जर, गोवर्धन लाल मेघवंशी, राजीव चुंडीवाल, सत्यनारायण, मोहम्मद यूसुफ, आसिफ भाटी, गोविंद लाल मेघवाल, रामचरण भीचर, गोविंद दायमा, मोहम्मद मुग़य्यर खान, और शिवकरण बाकोलिया उपस्थित रहे।