देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना का जन्मदिवस सेवा, श्रद्धा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनायाविशाल रक्तदान शिविर आयोजित ,रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग ,सैकड़ों यूनिट रक्त किया दान

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना का जन्मदिवस सेवा, श्रद्धा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनायाविशाल रक्तदान शिविर आयोजित ,रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग ,सैकड़ों यूनिट रक्त किया दान
Spread the love

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना का जन्मदिवस सेवा, श्रद्धा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया
विशाल रक्तदान शिविर आयोजित ,रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग ,सैकड़ों यूनिट रक्त किया दान

अजमेर । देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना का जन्मदिवस बुधवार को अत्यंत हर्षोल्लास, धार्मिक आस्था एवं सामाजिक समर्पण की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक सरोकार एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व एवं जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की गई।
जन्मदिवस समारोह की शुरुआत तबीजी स्थित गौशाला में गौसेवा से हुई। वहां श्री भड़ाना ने स्वयं गायों को चारा खिलाकर सेवा का संदेश दिया। इसके पश्चात ऊबड़ा के देवरा में स्थित भगवान देवनारायण मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कोटड़ा वृद्धाश्रम में पहुंचकर उन्होंने वृद्धजनों से मुलाकात की और सेवा कार्यों में सहभागिता निभाई।
धार्मिक आस्था से ओतप्रोत इस दिन की श्रृंखला में श्री भड़ाना ने पुष्कर सरोवर में पुण्य स्नान किया तथा ब्रह्मा मंदिर में दर्शन कर जनकल्याण की कामना की। पुष्कर स्थित गुर्जर भवन में समाजजनों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। इसके अतिरिक्त वैशालीनगर देवनारायण मंदिर, आगरा गेट स्थित गणेश मंदिर एवं नसीराबाद के बासक मंदिर में भी दर्शन कर उन्होंने आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त की।
श्री भड़ाना के जन्मदिवस पर मुकुन्द गार्डन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों रक्तदाताओं ने भाग लिया। 396 यूनिट रक्तदान कर इस आयोजन ने सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदाताओं को भड़ाना द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस2 उपलक्ष्य में आयोजित सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान श्रीराम के पावन चरित्र का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।
भड़ाना ने कहा कि जीवन का उद्देश्य केवल उत्सव नहीं, सेवा और समाज को जोड़ना है। यह दिन रक्तदान, गौसेवा, बुजुर्गों के सम्मान और धार्मिक आस्था के माध्यम से जनसेवा को समर्पित रहा।
जन्मदिवस समारोह में किसान आयोग के अध्यक्ष सी आर चौधरी, विधायक अनीता भदेल ,राम स्वरूप लाम्बा ,पुर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाडिया, सरिता गैना ,वन्दना नोगिया,जिला परिषद सदस्य दिलिप पचार ,सरपंच शक्ति सिह रावत ,राणजित नुवाद सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रवासियों ,कार्यकर्ताओं और समाज के प्रबुद्धजनों ने उपस्थित होकर ओमप्रकाश भड़ाना को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु और सेवा संकल्प की निरंतरता की कामना की।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com