बाढ़ प्रभावित पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, गुरुदासपुर क्षेत्र में लेंगे जायजा

बाढ़ प्रभावित पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, गुरुदासपुर क्षेत्र में लेंगे जायजा
Spread the love

बाढ़ प्रभावित पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, गुरुदासपुर क्षेत्र में लेंगे जायजा

केंद्र सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित पंजाब में किसानों और ग्रामीणों की स्थिति का जायजा लेने और राहत कार्यों के बेहतरीन क्रियान्वयन को लेकर दो दिवसीय पंजाब दौरे पर रहेंगे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी

नई दिल्ली/गुरुदासपुर (पंजाब), 4 अक्टूबर 2025

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी 5 एवं 6 अक्टूबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार की ओर से किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को समझने तथा राहत कार्यों की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

5 अक्टूबर 2025 (रविवार)

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी प्रातः 8:30 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होकर सुबह 9:40 बजे गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अमृतसर पहुंचेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग द्वारा गुरदासपुर जिले के दीनानगर जाएंगे।

पूर्वाह्न 11:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी दीनानगर के बाढ़ प्रभावित गांवों—ओगरा, ठाकुरपुर, शमशेरपुर, चौंतरा स्लाच और बेहरामपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान भागीरथ चौधरी स्थानीय ग्रामीणों एवं किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा केंद्र सरकार की ओर से राहत और पुनर्वास की प्रतिबद्धता का भरोसा दिलाएंगे। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री चौधरी दीनानगर में बाढ़ प्रभावित लोगों से औपचारिक बैठक करेंगे। रात को वे गुरदासपुर में ही रुकेंगे।

6 अक्टूबर 2025 (सोमवार)

दूसरे दिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी गुरदासपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके उपरांत वे श्री हरगोबिंदपुर साहिब (जिला गुरदासपुर) के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों—हरीचोवाल, रजोया पाटन और ग्रीन लैंड मॉल का निरीक्षण करेंगे तथा प्रभावित ग्रामीणों से भेंट कर उनका हाल-चाल लेंगे।

दोपहर 1:45 बजे केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी सड़क मार्ग से अमृतसर के लिए रवाना होंगे और गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से शाम को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पंजाब के बाढ़ प्रभावित जिलों में केंद्र सरकार और कृषि मंत्रालय की ओर से राहत व पुनर्वास प्रयासों का आकलन करना और प्रभावित किसानों व ग्रामीणों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी इससे पहले भी पंजाब के प्रवास पर आए थे। वे हर बार पंजाब के बाढ़ प्रभावित अलग-अलग जिलों में जाकर वहां किसानों और ग्रामीणों की स्थिति का जायजा ले रहे हैं तथा समस्या के समाधान को लेकर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com