सीईओ रामप्रकाश ने कर्मचारियों को दी राहत, ग्राम विकास अधिकारियो ने जताया आभार

सीईओ रामप्रकाश ने कर्मचारियों को दी राहत, ग्राम विकास अधिकारियो ने जताया आभार
Spread the love

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं मे कम प्रगति पर जिला परिषद के अधिन आने वाली जवाजा पंचायत समिति क्षेत्र के 12 ग्राम विकास अधिकारियो को नोटिस जारी कर कार्यो मे प्रगति लाने के निर्देश जारी किये गये थे उक्त नोटिस के पच्छात ग्राम विकास अधिकारियो ने लक्ष्य की पुर्ति कर जिला स्तर पर अवगत करवा दिया था परन्तु विभिन्न कारणो से ग्राम विकास अधिकारियो को दिये गये नोटिस को समाप्त नही किया जा सका यह मामला वर्तमान भारतीय प्रशासनिक सेवा से जुडे अधिकारी सीईओ राम प्रकाश के संज्ञान में आने पर सीईओ ने प्रकरणो की जांच करवाई तब
स्वामित्व योजना के अन्तर्गत पंचायत समिति जवाजा जिला अजमेर/ब्यावर की 12 ग्राम पंचायतो के ग्राम विकास अधिकारियों को सीसीए 17 के अन्तर्गत ज्ञापन/आरोप पत्र जारी किये गये थे जिसके संबंध में 8 ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों के द्वारा जिला परिषद कार्यालय को जवाब प्रस्तुत किये गये। jawab संतोषजनक prapt hone par जॉच समाप्त करने का निर्णय लिया गया! निर्णय पर ग्राम विकास अधिकारीयों मे खुशी की लहर छा गयी यह कर्मचारी काफी समय से पदोन्नति, सहित विभिन्न राजकीय परिलाभो से वंचित थे एसे मे सीईओ राम प्रकाश द्वारा कर्मचारियों के हितो मे लिये गये फैसले से कार्मिकों को बडी राहत मिली है

यह है ग्राम विकास अधिकारी

  1. दीपचंद वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत बामनहेड़ा 
  2. गुड्डु मीणा, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत बाड़ियाभाऊ 
  3. गुड्डु मीणा, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत तारागढ़ 
  4. हेमंत बजाड़, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत बनजारी 
  5. मोनू गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत बड़ाखेड़ा 
  6. प्रवीण सिंह, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत बराखन 
  7. राहुल पंवार, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सातुखेड़ा 
  8. सरोज गर्ग, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत रूपनगर

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *