व्यक्तिगत लाभार्थियों के लिए कराए जाने वाले कामों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़े परिवार को पिछले वर्ष की तरह प्राथमिकता दी जाए

व्यक्तिगत लाभार्थियों के लिए कराए जाने वाले कामों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़े परिवार को पिछले वर्ष की तरह प्राथमिकता दी जाए
Spread the love

अजमेर। महात्मा गाधी नरेगा योजना जो एक अप्रैल से वीबीजीरामजी होगी उस में कराए जाने वाले व्यक्तिगत लाभार्थी के कामों में इस वर्ष भी महिला स्वयं सहायता समूहों से संबद्ध परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज विभाग के शासन सचिव ने राज्य के सभी जिला परिषद के सीईओ को आदेश जारी कर कहा है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में महानरेगा योजना के अंतर्गत

व्यक्तिगत लाभार्थियों के लिए कराए जाने वाले कामों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़े परिवार को पिछले वर्ष की तरह प्राथमिकता दी जाए और उनके खेतों में फार्म पौण्ड, तलाई निर्माण काम कराए जाएं। इनकी स्वीकृतियां भी शीघ्र जारी की जाएं, जिससे ये सभी काम मानसून से पहले पूर्ण हो जाएं और उनको योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष सम्पूर्ण राज्य में व्यक्तिगत लाभार्थी के कामों में दस हजार तीन सौ महिला स्वयं सहायता समूहों से संबद्ध परिवारों को प्राथमिकता दी गई थी।

श्रमिक प्राथमिकता से उपलब्ध कराएं

सभी पंचायत समिति के विकास अधिकारी,महिला स्वर्ये सहायता समूहों से संबद्ध परिवारों के कामों की स्वीकृतियां जारी होते ही मस्टररोल में इनके लिए अकुशल श्रमिक भी प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराएं।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *