विकास अधिकारी पंचायत समिति सावर एवं सहायक अभियंता पंचायत समिति मसूदा को सीसीए नियम-17 के अन्तर्गत कारण बताओ नोटिस जारी

विकास अधिकारी पंचायत समिति सावर एवं सहायक अभियंता पंचायत समिति मसूदा को सीसीए नियम-17 के अन्तर्गत कारण बताओ नोटिस जारी
Spread the love

विकास अधिकारी पंचायत समिति सावर एवं सहायक अभियंता पंचायत समिति मसूदा को सीसीए नियम-17 के अन्तर्गत कारण बताओ नोटिस जारी
जिला परिषद अजमेर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर की अध्यक्षता में दिनांक 15.04.2026 को सायं 4ः00 बजे समस्त योजनाओ की प्रगति के संबंध में समस्त विकास अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में पंचायत समिति सावर जिला अजमेर की विकास अधिकारी संगीता व्यास एवं पंचायत समिति मसूदा के सहायक अभियंता मुकेश गुर्जर बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर दोनो अधिकारियों को दिये गये निर्देशों की अवहेलना किये जाने एवं राजकार्यो के प्रति लापरवाही पर सीसीए नियम-17 के अन्तर्गत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

ग्राम पंचायत जवाजा के ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक को निलम्बित कर सीसीए नियम 16 के अन्तर्गत आरोप पत्र जारी
कार्यालय ग्राम पंचायत जवाजा, पंचायत समिति जवाजा जिला ब्यावर में कार्यरत नरेन्द्र कुमार गुप्ता ग्राम विकास अधिकारी एवं किशोर सिंह कनिष्ठ सहायक के विरूद्ध विभागीय राजकार्यो के प्रति लापरवाही एवं घोर उदासीन रहने व उच्च अधिकारियों द्वारा बार-बार दिये गये निर्देशों की अवहेलना किये जाने के कारण निलंम्बित किया गया एवं सीसीए नियम 16 के अन्तर्गत आरोप पत्र जारी किये गये।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *