स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में सरपंचों को प्रशिक्षण कल से

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में सरपंचों को प्रशिक्षण कल से
Spread the love

अजमेर। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत गांवों को स्वच्छ रखने के लिए अब सरपंचों को भी क्षमतावर्द्धन के लिए 17 अक्टूबर से दो दिवसीय प्रशिक्षण दिलाएगा।
Swach Bharat Mission (Gramin) के शासन सचिव एवं आयुक्त डॉ. जोगाराम के अनुसार गांवों में ओडीएफ प्लस की निरंतरता एवं साफ-सफाई बनाए रखने के लिए सरपंचों की भागीदारी सुनिश्चत करने के लिए उनको 17 अक्टूबर जयपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान
किया जाएगा। इसके अंतर्गत उनको यूनिसेफ के सलाहकार आशीष जोशी ठोस एवं तरल कचरे के निष्पादन के लिए बनाई गई परिसम्पत्तियों के रखरखाव एवं ठोस कचरा प्रबंधन, नाडेप, सोख्ता गड्ढा, मैजिक पिट् की समय-समय पर साफ-सफाई, सामुदायिक स्वच्छता, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सरकार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के द्वितीय चरण में प्रदेश के प्रत्येक गांव को मार्च 2025 तक ओडीएफ प्लस की श्रेणी में लाना चाहती है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *