बाल विवाह के विरुद्ध दिलाई गई शपथ

बाल विवाह के विरुद्ध दिलाई गई शपथ
Spread the love

अजमेर। बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक संजय सावलानी ने बताया कि शुक्रवार बाल विवाह मुक्त भारत (CMFI)-2030 के अन्तर्गत बाल विवाह को समाप्त करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी जन जागरूकता अभियान के तहत बाल विवाह के विरूद्ध शपथ दिलाई गई। इसमें जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला बाल कल्याण समिति, राजकीय सम्प्रैक्षण किशोर गृह एवं चाइल्ड लाइन 1098 अजमेर के अधिकारीगण, कार्मिको एवं सुभाष नगर अजमेर की स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिज्ञा और जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारिगण एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा प्रतिज्ञा ली गई। बच्चों का बाल विवाह नहीं करेंगे एवं क्षेत्र में भी किसी बच्चे का बाल विवाह नही होने देंगे।
इस अवसर पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अजंली शर्मा, राजकीय सम्पै्रक्षण किशोर गृह के अधीक्षक अभिषेक गुजराती, चाइल्ड लाइन 1098 की वनिता प्रेमनारायण शर्मा, अमित सिंह, प्रकाश जांगिड़ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *