अजमेर के प्रतिष्ठित मॉल में पाई गई खामी ! विशाल मेगा मार्ट पर 419 रुपए लीटर में पॉम ऑयल

अजमेर के प्रतिष्ठित मॉल में पाई गई खामी ! विशाल मेगा मार्ट पर 419 रुपए लीटर में पॉम ऑयल
Spread the love

अजमेर | आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं ड्रग कंट्रोल इकबाल खान एवं अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के निर्देशानुसार प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आज फूड सेफ्टी टीम ने जिला कलक्टर लोकबंधु के निर्देश पर जयपुर रोड स्थित मैसर्स विशाल मेगा मार्ट पर कार्यवाही की।
अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ज्योत्सना रंगा ने बताया कि टीम ने विशाल मेगा मार्ट पर निरीक्षण के दौरान पाया कि पॉम ऑयल को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताकर रुपए चार सौ उन्नीस प्रतिलीटर बेचा जा रहा था।


प्रीतलाइट गोल्ड ब्रांड के नाम से बेचे जा रहे डिब्बे उसी शेल्फ में रखे थे जिसमें नामी ब्रांड के घी के डिब्बे रखे थे। टीम ने बोगस ग्राहक बनकर प्रीतलाइट का एक लीटर का पैकेट खरीदा जिस पर एम आर पी रुपए पांच सौ दस अंकित थी जिसे डिस्काउंट के बाद रुपए चार सौ उन्नीस में दिया। बिल पर प्रीतलाइट गोल्ड अंकित था।
स्टोर के मैनेजर देवीदत्त से बिल में घी या तेल नहीं लिखने का पूछने पर कोई जवाब नहीं दिया ।जबकि नियमानुसार प्रिंसिपल डिस्प्ले और बिल में बेचे गए खाद्य का नाम अंकित होना अनिवार्य होता है।
डिब्बे पर छोटे अक्षरों में पॉम ऑयल 80% और कोकोनट ऑयल 20% का मिश्रण दिया हुआ था।
इस प्रकार प्रतिष्ठित फर्म द्वारा स्वास्थ्य के लिए लाभदायक 0% कोलेस्ट्रॉल के नाम पर 100 रुपए लीटर का पॉम ऑयल डिस्काउंट के बाद 419 रूपये लीटर बेचा जा रहा था।
टीम द्वारा इस तथाकथित तेल के नमूने लेकर शेष बचे 8 डिब्बों को सीज किया गया।
डॉक्टर रंगा ने बताया कि स्टोर में रखे काजू की क्वालिटी में भी संदेह होने पर काजू का नमूना लेकर शेष 25 पैकेट सीज किए गए। प्योर ब्रस्ट ब्रांड के घी का भी नमूना लिया गया।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, अजय मोयल,केसरीनंदन शर्मा एवं सहायक राजकुमार इंदौरिया शामिल रहे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *