मेले में लिए 9 नमूने अवधिपार कोल्डड्रिंक करवाई नष्ट

मेले में लिए 9 नमूने अवधिपार कोल्डड्रिंक करवाई नष्ट
Spread the love

Ajmer | आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवम् ड्रग कंट्रोल राजस्थान इकबाल खान एवम् अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के निर्देशानुसार प्रदेश में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत जिला कलक्टर लोकबंधु के निर्देश पर फूड सेफ्टी टीम ने आज पुष्कर मेले में दो दर्जन दुकानों एवं स्टॉलधारियों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नौ नमूने लिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ज्योत्सना रंगा ने बताया कि टीम को दो दुकानों पर निरीक्षण में कोल्ड ड्रिंक की 20 अवधिपार बोतल मिली जिन्हें मौके पर नष्ट करवाया गया। टीम द्वारा मेला ग्राउंड के आसपास कुमावत रेस्टोरेंट, जय मां रेस्टोरेंट,शिव शक्ति फैमिली रेस्टोरेंट से मसालों,मैदा, आटा और रिफाइंड सोयाबीन तेल के नौ नमूने लिए गए।
स्टॉलधारियों को ताजा तैयार किया गया भोजन परोसने,दूषित सामग्री और खराब हो चुकी सब्जियां उपयोग में नहीं लेने,सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, अवधिपार खाद्य सामग्री नहीं बेचने और फूड लाइसेंस डिस्प्ले करने के निर्देश दिए गए।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी,केसरीनंदन शर्मा एवं सहायक राजकुमार इंदौरिया शामिल रहे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *