श्री पुष्कर मेला-2024 पुष्कर मेले में सोमवार को होगी विभिन्न गतिविधियां

श्री पुष्कर मेला-2024 पुष्कर मेले में सोमवार को होगी विभिन्न गतिविधियां
Spread the love

अजमेर। श्री पुष्कर मेला-2024 में तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों के लिए लगातार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उपखण्ड अधिकारी एवं मेला मजिस्ट्रेट गौरव कुमार मित्तल ने बताया कि सोमवार, 11 नवम्बर को प्रातः 10 बजे मेला मैदान में स्थानीय एवं विदेशी दलों के मध्य कब्बड़ी का खेल होगा। इसके पश्चात अश्व नृत्य प्रतियोगिता आयोजित होगी। दोपहर एक बजे अन्तर पंचायत समिति ग्रामीण खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। रात्रि 7 बजे अनवर खान द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *