सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए भर्ती कैम्प में 36 युवाओं का हुआ चयन

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए भर्ती कैम्प में 36 युवाओं का हुआ चयन
Spread the love

आगामी 6 दिसंबर तक विभिन्न पंचायत समितियों में लगेंगे शिविर

अजमेर । रोजगार कार्यालय एवं भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी भर्ती कैंप का अयोजन आज 27 नवम्बर को पंचायत समिति जवाजा में किया गया है जिसमें 109 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। नीमच से आये वरिष्ठ भर्ती आधिकारी महीपाल सिह सिनसिनवार ने फिजिकल मापदंड के आधार पर 36 का चयन किया। जिले की पंचायत समिति स्तर पर आगामी 28 नवम्बर को पंचायत समिति मसूदा, 29 नवम्बर को पंचायत समिति भिनाय, 02 दिसम्बर को पंचायत समिति अरांई, 03 व 05 दिसम्बर को पंचायत समिति श्रीनगर, 04 व 06 दिसम्बर को पंचायत समिति सिलोरा किशनगढ में भर्ती केम्प आयोजित होंगे। भर्ती केम्प का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक रहेगा।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण बेरोजगार युवा की उम्र 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी की ऊँचाई 168 से 170 सेमी एवं वजन 55 से 90 किलोग्राम होना आवश्यक है। अभ्यर्थी अपनी 10 वीं व 12 वीं सहित समस्त शैक्षिक एवं प्रशैक्षिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, पेन कार्ड की फोटोकॉपी एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ भर्ती कैम्प में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 8619863856 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके पश्चात प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा जवान को 13 हजार से 22 हजार व सुरक्षा सुपरवाईजर को 15 हजार से 25 हजार स्नातक पास मासिक वेतन के साथ 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही पीएफ , पेंशन, जीवन बीमा, मेडिकल, सालाना वेतन में वृद्धि, प्रमोशन, आवास एवं मेस आदि सुविधाएं भी दी जाएगी।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *