शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कल अजमेर में, शिक्षा बोर्ड व पंचायती राज विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कल अजमेर में, शिक्षा बोर्ड व पंचायती राज विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे
Spread the love

अजमेर, 18 दिसम्बर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर गुरूवार को अजमेर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड तथा अजमेर संभाग के पंचायती राज एवं अन्य विभाग के अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें लेंगे।
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर सुबह जयपुर से रवाना होकर अजमेर आएंगे। वे प्रातः 10 बजे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की समीक्षा बैठक लेंगे। यह बैठक बोर्ड कार्यालय में आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात दिलावर दोपहर एक बजे सिविल लाईन्स स्थित रीट सभागार में अजमेर संभाग के पंचायती राज एवं अन्य विभाग के अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *