शिल्प बाजार का आयोजन 28 दिसम्बर तक

शिल्प बाजार का आयोजन 28 दिसम्बर तक
Spread the love

अजमेर । गांधी शिल्प बाजार का आयोजन अर्बन हाट में 28 दिसंबर तक किया जा रहा है इसका उद्घाटन सोमवार को महापौर नगर निगम अजमेर ब्रजलता हाडा एवं वस्त्र मंत्रालय के वरिष्ठ सहायक निदेशक रजत वर्मा द्वारा किया गया। इस मेले में पूरे भारतवर्ष से  भिन्न-भिन्न हस्तशिल्प कलाओं के 50 कारीगर भाग ले रहे हैं। इसमें बाड़मेर की एप्लीक, लखनऊ की चिकनकारी, जयपुर की कठपुतली, कोलकाता का कांथा वर्क एवं हिमाचल के शॉल ज्वेलरी, जयपुर का आर्ट मेटल वेयर, कालीन आदि हस्तशिल्प कलाओं के उत्पाद प्रदर्शनी सह बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

यह मेला रामराज ग्रामोद्योग हरिद्वार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें संस्था प्रतिनिधि सी.पी. शर्मा एवं हस्तशिल्प सेवा केंद्र जयपुर से कालीन प्रशिक्षण अधिकारी सज्जन पाल एवं वार्ड पार्षद रूबी जैन भी मौजूद रहे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *