सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर जनसुनवाई के माध्यम से 140 प्रकरणों का मौके पर हुआ निस्तारण

सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर जनसुनवाई के माध्यम से 140 प्रकरणों का मौके पर हुआ निस्तारण
Spread the love

अजमेर । जिले में मंगलवार को सुशासन सप्ताह के तहत शिविर आयोजित किए गए। प्रशासन गांव की ओर में 7 स्थानों पर आयोजित जनसुनवाई के माध्यम से मौके पर प्राप्त 150 प्रकरणों में से 140 प्रकरण निस्तारित किए गए।जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि सरकार द्वारा 19 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें समस्त विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित रहकर निर्धारित कार्य सम्पादित किए। इनके माध्यम से राहत प्रदान करने का कार्य किया गया। मंगलवार को अंतिम दिन पंचायत समिति स्तर पर 7 सुशासन शिविरों का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया। इस दौरान 150 प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें से 140 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर परिवादियों को राहत प्रदान की गई। पंचायत समिति स्तर पर आयोजित शिविर पुष्कर में 13, पीसांगन में 16, नसीराबाद में 15 व अरांई में 7 आवेदन प्राप्त हुए थे। इन सभी आवेदनों को मौके पर निस्तारित कर आमजन को राहत दी गई। इसी प्रकार गेगल अजमेर ग्रामीण में 13 में से 12, किशनगढ़ में 22 में से 17 एवं कोटडी रूपनगढ़ में 64 में से 60 प्रकरण मौके पर निस्तारित किए गए। शेष प्रकरणों के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियेां को निर्देशित किया गया। 

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *