केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने किशनगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने किशनगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम
Spread the love

किशनगढ़ / अजमेर | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ के 117वें एपिसोड में उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दों ने समाज को नई दिशा और प्रेरणा दी है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद भागीरथ चौधरी ने रविवार को अपने किशनगढ़ स्थित आवास एवं कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ प्रधानमंत्री मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुना।

प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए विषय प्रासंगिक : कार्यक्रम के बाद संवाद करते हुए केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन सदैव ही प्रेरणादायक होता है, जिससे जनहित में कार्य करने हेतु नई ऊर्जा प्राप्त होती है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जिन विषयों को उठाया, वे देश और समाज के उत्थान के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उनका स्वास्थ्य क्षेत्र में मलेरिया और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खिलाफ लड़ाई का जिक्र और प्रयागराज महाकुंभ 2025 में एआई चैटबोट जैसी आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल का आह्वान हमारे देश को उन्नति के पथ पर ले जाने के प्रतीक हैं।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन हमें समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए और अधिक परिश्रम करने की प्रेरणा देता है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम से प्राप्त संदेशों को आत्मसात करते हुए वे अपने क्षेत्र के विकास और जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *