बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र का स्थापना दिवस आज15 सौ किसान लेंगे भाग

बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र का स्थापना दिवस आज15 सौ किसान लेंगे भाग
Spread the love

अजमेर। राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र तबीजी का 25वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर अनुसंधान केंद्र में किसान मेले में 1500 कृषक हिस्सा लेंगे। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, पदम भूषण डॉ. आर. एस. परोदा, उप- महानिदेशक, बागबानी सहित कई प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक बतौर अतिथि शामिल होंगे। केंद्र के निदेशक विनय भारद्वाज ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने जनवरी सन् 2000 में राजस्थान में बीजीय मसाला फसलों की व्यापक खेती के मद्देनजर उन्नत तकनीक विकसित करने और किसानों की आय बढ़ाने के मकसद से मसाला अनुसंधान केंद्र की स्थापना की थी। इस केंद्र में जीरा, धनिया, सौंफ, मैथी, अजवायन, कलौंजी सहित सभी प्रमुख बीजीय मसाला फसलों पर अनुसंधान किए जाते हैं। कृषि संसाधनों की नई तकनीक पर प्रदर्शनी में 40 से ज्यादा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रतिनिधि अपनी तकनीक का प्रदर्शन करेंगे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *