वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विशेष निर्देश जारी

वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विशेष निर्देश जारी
Spread the love

अजमेर। पंचायतीराज विभाग ने राज्य के सभी जिला कलक्टर, जिला परिषदों के सीईओ एवं पंचायत समितियों के बीडीओ को बरसात का मौसम आने से पहले राजकीय कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों में वर्षा जल संरक्षण के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। शासन सचिव एवं आयुक्त के अनुसार पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने प्रदेश के घटते जलस्तर एवं भूजल के अत्यधिक दोहन को रोकने सहित वर्षा जल के संरक्षण के लिए अभी से ही सामूहिक प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्मित टांकों की मरम्मत, साफ-सफाई, नाडियों, तालाबों में वर्षा जल की सुगम पहुंच बनाने के लिए कहा है जिससे वर्षों के दौरान इनमें जल एकत्रित एवं भूजलस्तर में वृद्धि हो सके।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *