MDSU में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस , हुई निबंध प्रतियोगिता आयोजित

MDSU में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस , हुई निबंध प्रतियोगिता आयोजित
Spread the love

Ajmer News |अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के विधि विभाग में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभाग के सभी विधार्थियो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । प्रतियोगिता का विषय “सभी महिलाओं और बालिकाओं के लिए अधिकार, समानता और आत्मनिर्भरता “ रखा गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधि विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो शिव प्रसाद ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज महिलाएं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं । महिलाएं ही समाज की मुख्यधारा को मज़बूत बनाने में अहम योगदान निभा रहीं है और उनके योगदान के बिना समाज अधूरा है । महिलाएं न केवल घर परिवार की देखभाल कर रही हैं बल्कि वे समाज की आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । लेकिन फिर भी महिलाओं को समाज में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, उन्हें समाज में समानता और न्याय की ज़रूरत होती हैं । वे घरेलू हिंसा यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं का शिकार होती है ।
प्रो शिव प्रसाद ने विधार्थियो से इस अवसर पर शपथ ग्रहण कराई कि वे विधि के विधार्थी होने के नाते महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे और उनकी शिक्षा स्वास्थ्य व आर्थिक अवसर प्रदान करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे । कार्यक्रम में विधि विभाग की अतिथि शिक्षक सुमन शर्मा, नेहा शर्मा व डॉ रामेश्वर चौधरी ने भी समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण व सविधान में उल्लेखित प्रावधानों पर प्रकाश डाला । विधार्थियो में कृति, महिमा, रूबीना , मनीषा, दिनेश भाटी, दिनेश चौधरी , अब्दुल योगिता विजयलक्ष्मी हर्षिता राकेश जींगर आदि ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया व महिलाओं को समाज में समानता न्याय प्रदान करने का संकल्प लिया

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *