डबल फाटक से डूमाड़ा-पीसांगन संपर्क सड़क पर निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ मंत्री सुरेश सिंह रावत के निर्देश पर कार्य प्रारंभ

डबल फाटक से डूमाड़ा-पीसांगन संपर्क सड़क पर निर्माण कार्य हुआ प्रारंभ मंत्री सुरेश सिंह रावत के निर्देश पर कार्य प्रारंभ
Spread the love

अजमेर । राजस्थान जल संसाधन विभाग के कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत के निर्देशन में डबल फाटक से डूमाड़ा-पीसांगन संपर्क सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। यह सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या के कारण आवागमन कठिन हो गया था।

डूमाड़ा, भांवता, सराधना और आसपास के अन्य गांवों के निवासियों ने मंत्री से इस समस्या के समाधान की मांग की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए, जिसके परिणामस्वरूप गुरुवार से सड़क मरम्मत और निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

इस परियोजना के तहत कुल ₹34.53 लाख की लागत से 3.75 मीटर चौड़ी सीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। मंत्री रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और मजबूत हो, ताकि यह लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे और लोगों को बार-बार परेशानी का सामना न करना पड़े।

ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए मंत्री रावत का आभार व्यक्त किया है और कहा कि सड़क के सुधरने से उनकी यात्रा सुगम होगी, जिससे दैनिक जीवन में राहत मिलेगी। सराधना मंडल के ग्रामीणों ने इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के लिए मंत्री सुरेश सिंह रावत की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *