पंचायतराज विभाग में आईटी के पद सृजन के लिए सौंपा ज्ञापन

पंचायतराज विभाग में आईटी के पद सृजन के लिए सौंपा ज्ञापन
Spread the love

अजमेर। पंचायतीराज विभाग में आईटी संवर्ग के नवीन पद सृजित कराने के लिए आईटी यूनियन अजमेर ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी को बुधवार को ज्ञापन सौंपा। साथ ही सभी ब्लॉकों पर ब्लॉक डवलपमेंट ऑफिसर को भी ज्ञापन सौंपे गए। राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ जिला इकाई अजमेर के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि पंचायतीराज विभाग के निदेशालय स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग
के पद सृजित हैं। जबकि जिला स्तर, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर के विभिन्न कार्यालयों में आईटी के पद ही सृजित नहीं हैं। जबकि इन सभी कार्यालयों में ई-गवर्नेन्स अन्तर्गत विभिन्न पोर्टल संचालित हैं। इसलिए जिला परिषद, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर के कार्यालयों में आईटी संवर्ग के नवीन पदों के सृजन के लिए ज्ञापन दिए गए।
ज्ञापन में बताया गया कि जिला परिषद् कार्यालय में एनालिस्ट कम प्रोग्रामर (एसीपी)
का एक प्रोग्रामर के 2, सहायक प्रोग्रामर के 4 एवं सूचना सहायक के 6 पद, जिले की प्रत्येक पंचायत समिति के लिए प्रोग्रामर के 1, सहायक प्रोग्रामर के 2 एवं सूचना सहायक के 3 पद तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए सहायक प्रोग्रामर व सूचना सहायक के एक एक पद सृजन की आवश्यकता है। इस अवसर पर सहायक प्रोग्रामर मोहित गुप्ता, सुनील सौंकर, अमित वर्मा, सुमित गहरवार, अमित शर्मा, जितेन्द्र गहलोत एवं सुमेर सहित आईटी कार्मिक उपस्थित रहे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *