ब्रेकिंग न्यूज़: मंत्री खुद बैठे टेंपो में, पकड़ी करोड़ों की नकली खाद फैक्ट्री – मार्बल पाउडर और बजरी से बना रहे थे DAP!

ब्रेकिंग न्यूज़: मंत्री खुद बैठे टेंपो में, पकड़ी करोड़ों की नकली खाद फैक्ट्री – मार्बल पाउडर और बजरी से बना रहे थे DAP!
Spread the love

अजमेर/किशनगढ़।
राजस्थान की राजनीति और कृषि जगत में गुरुवार दोपहर एक जबरदस्त भूचाल आ गया, जब राज्य के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने एक खुफिया कार्रवाई में किशनगढ़ के उदयपुर कलां क्षेत्र में संचालित एक नकली खाद फैक्ट्री का पर्दाफाश कर दिया।

मामला तब गरमा गया जब मंत्री खुद लोडिंग टेंपो में बैठकर फैक्ट्री तक पहुंचे और मौके पर अधिकारियों को तलब किया। यह कार्रवाई किसी आम निरीक्षण जैसी नहीं थी, बल्कि एक सुनियोजित छापेमारी थी, जिसमें खुलासा हुआ कि मार्बल वेस्ट, बजरी, मिट्टी और रंगों को मिलाकर नकली DAP, SSP और पोटाश तैयार किए जा रहे थे।

फैक्ट्री का भंडाफोड़:

  • फैक्ट्री में मार्बल का पाउडर ब्लैक कर DAP, सफेद कर SSP और ब्राउन कर पोटाश के रूप में पैक किया जा रहा था।
  • तैयार माल को ब्रांडेड खाद के बैग्स में भरकर देशभर में सप्लाई किया जा रहा था।
  • मौके से भारी मात्रा में कच्चा माल, खाली/भरे कट्टे, मार्का लगाने के स्टैंप और केमिकल्स जब्त किए गए हैं।

मंत्री किरोड़ी बोले: “किसानों की ज़मीन बंजर हो रही है”

“किसानों के साथ यह खुला धोखा है। उनकी जमीनें बंजर हो रही हैं, उत्पादन घट रहा है। यह किसान विरोधी माफिया अब नहीं बचेगा। हम कठोरतम कानूनी कार्रवाई करेंगे।” — डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, कृषि मंत्री

कार्रवाई का तरीका:

  • मंत्री ने किशनगढ़ के रलावता गांव में ‘कृषि संकल्प अभियान’ के शुभारंभ के बाद अचानक दिशा बदली।
  • वह सीधे सिलोरा होते हुए लोडिंग टेंपो में बैठकर गुप्त फैक्ट्री तक पहुंचे।
  • उन्होंने श्रमिकों से सीधी बातचीत की और प्रक्रिया की हकीकत सामने लाई।

एक नहीं, दर्जनों फैक्ट्रियां?

मंत्री के अनुसार, इस क्षेत्र में करीब तीन दर्जन ऐसी अवैध इकाइयां सक्रिय हैं जो वर्षों से पुलिस और प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर किसानों को लूट रही हैं।

विधायक विकास चौधरी का बयान:

“राज्य का कृषि मंत्री खुद निरीक्षण करके फैक्ट्री पकड़ रहा है, यह प्रशासन की गंभीर विफलता है। यह दर्शाता है कि सरकारी सिस्टम ने आंखें मूंद रखी हैं। अब कार्रवाई ज़रूरी है।”

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *